Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में 34 कर्मचारी, 24 पुलिसकर्मी सम्मानित, तीन को राष्ट्रपति पुलिस पदक

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 06:58 PM (IST)

    चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-17 में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जिसमें पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि थे। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और परेड का निरीक्षण किया। कटारिया ने चंडीगढ़ के विकास कार्यों और पंजाब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।

    Hero Image
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  मुख्यातिथि के तौर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। उन्होंने परेड की सलामी ली।

    प्रशासक ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के अडिग रुख पर जोर दिया और पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की त्वरित और निर्णायक सैन्य कार्रवाई की सराहना की। 

    प्रशासक ने चंडीगढ़ प्रशासन के 34 कर्मचारियों और आम जनता को लोक सेवाओं, कला एवं संस्कृति, सामाजिक सेवाओं और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए।

    चंडीगढ़ पुलिस के 24 कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रशासक का पुलिस पदक भी प्रदान किया। चंडीगढ़ पुलिस के तीन कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

    चंडीगढ़ पुलिस : जिला-1, पुरुष को परेड में सर्वश्रेष्ठ का पुरस्कार मिला। सैन्य बल/पुलिस टुकड़ी की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार चंडीगढ़ पुलिस-1, पुरुष को मिला, दूसरा स्थान आईआरबी, महिला को मिला,

    पंजाब पुलिस प्लाटून-पुरुष को तीसरा स्थान मिला।

    होम गार्ड/फायर ब्रिगेड/सिविल डिफेंस: प्रथम पुरस्कार चंडीगढ़ फायर सर्विसेज को मिला, दूसरा स्थान चंडीगढ़ होम गार्ड को और तीसरा स्थान चंडीगढ़ सिविल डिफेंस को मिला। एनसीसी टुकड़ियों में एनसीसी आर्मी विंग ने पहला, एनसीसी आर्मी विंग गर्ल्स विंग ने दूसरा और एनसीसी नेवल विंग चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एंबुलेंस ब्रिगेड/सड़क सुरक्षा/प्लाटून स्काउट्स/गाइड्स:  प्रथम पुरस्कार जीएमएसएस-22 गाइड गर्ल्स ने जीता, जीएमएचएस-32 गर्ल्स ने दूसरा और जीएमएसएसएस गर्ल्स रोड सेफ्टी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    स्कूल बैंड : सेक्रेड हार्ट-26 ने पहला और सेक्रेड हार्ट स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक अभियान में सिंदूर स्वयंसेवकों ने पहला स्थान हासिल किया।