Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 नवंबर को चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, प्रशासन ने जारी की अधिसूचना, एकसाथ 3 दिन रहेगी छुट्टी

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 07:48 AM (IST)

    28 Holiday in Chandigarh 28 नवंबर सोमवार को चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। चं ...और पढ़ें

    Hero Image
    चंडीगढ़ प्रशासन ने 28 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की है।

    आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़ :  28 Holiday in Chandigarh: 28 नवंबर को चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने 28 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 28 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस (Guru Teg Bahadur Shaheedi Diwas) आ रहा है। ऐसे में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि पंजाब में इस दिन पहले से ही सार्वजनिक अवकाश रहता है। चंडीगढ़ प्रशासन ने आज इस संबंध में फैसला लिया है। इस दिन चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन आने वाले सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा शहर के सभी शैक्षणिक संस्थान सहित अन्य सरकारी गतिविधियां भी नहीं होंगी। प्रशासन के अंतर्गत आते सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्ड, कार्पोरेशन, संस्थाओं, औद्योगिक संस्थाओं में अवकाश रहेगा। चंडीगढ़ प्रशासन के होम सेक्रेटरी नितिन कुमार यादव ने यह नोटिफिकेशन जारी की है।

    28 नवंबर को सोमवार है। ऐसे में महीने के लास्ट वीकेंड में एकसाथ तीन छुट्टियां मिल रही हैं। शनिवार और रविवार को अधिकतर सरकारी और प्राइवेट आफिस बंद रहते हैं। सोमवार को गुरु तेज बहादुर दिवस की छुट्टी की घोषणा के बाद अब एकसाथ 3 छुट्टियां हो गई हैं। ऐसे में शहरवासी इस वीकेंड पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।