चंडीगढ़ में चलती गाड़ी में नाबालिग के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने अपहरण के बाद की घिनौनी हरकत
चंडीगढ़ के मोहाली से एक झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां दो लोगों ने एक 16 साल की लड़की का अपहरण किया। इसके बाद दोनों ने उसका कार में रेप किया। पुलिस को शुक्रवार को खबर मिली कि 23 जुलाई को दो अज्ञात लोगों ने 16 साल की एक लड़की को कथित तौर पर अपहरण किया और कार में उसके साथ दुष्कर्म किया।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक किशोरी के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि 23 जुलाई को दो अज्ञात लोगों ने 16 साल की एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण किया और कार में उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद वे दोनों उसे सागर स्थल के पास ही छोड़ कर फरार हो गए। यह घटना मोहाली के जीरकपुर में चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे के पास आयोडिया रोड पर मेट्रो मॉल के पास रात करीब 8 बजे हुई।
दो आरोपियों ने की घिनौनी हरकत
पीड़िता के अनुसार, वह एक सैलून से काम खत्म करने के बाद ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रही थी, तभी दो आरोपियों ने उसे जबरन कार में खींच लिया।
उन्होंने कथित तौर पर यात्रा के दौरान उसके साथ मारपीट की और उसे चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक के पास एक सुनसान इलाके में ले गए। कथित तौर पर हमलावरों ने उसका यौन उत्पीड़न करते हुए उसके भाई का नाम लिया।
अपराध करने के बाद, वे उसे वापस उसी स्थान पर छोड़ गए जहां से उसका अपहरण किया गया था। पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जीरकपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।