शादी के बाद भी महिला संबंध बनाने को करती थी विवश, प्रेमीे के कदम से मचा हंगामा
एक युवक का शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था। बाद में युवक की शादी हो गई, लेकिन महिला उसे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने को विवश करती रही। इससे तंग आकर युवक ने खुदकुशी कर ली।
जेएनएन, बठिंडा। जिले के तलवंडी साबो निवासी युवक ने शादीशुदा प्रेमिका से परेशान होकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का तीन बच्चों की मां के साथ काफी समय से अवैध संबंध था। बाद में युवक की शादी हो गई, लेकिन प्रेमिका इसके बाद भी उसे शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करती थी। इस पर कई बार हंगामा भी हुआ, लेकिन महिला नहीं मानी। इससे तंग आकर युवक ने जान दे दी।
युवक केनरा बैंक के निकट एक पीजी के एक कमरे में पंखे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची थाना तलवंडी साबो पुलिस ने उसे कब्जे में लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: आप के दाे विधायकों को कनाडा में एयरपोर्ट से वापस भारत भेजा
एसएचओ जगदीश कुमार ने बताया कि युवक की पहचान विष्णु (25) के रूप में हुई। वह नगर कमेटी में कार्य करता था। पुलिस ने उसके पिता बलराम की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाली 35 साल की महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में युवक के पिता ने बताया कि विगत तीन साल से विष्णु और तीन बच्चों की मां इस महिला के बीच प्रेम संबंध था।
यह भी पढें: मजबूर पिता का खुदकुशी से पहले बेटी के नाम सुसाइड नोट, पढ़कर हो जाएंगे भावुक
युवक के पिता बलराम ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले विष्णु की शादी हो गई। उसकी सात महीने की एक बेटी है। शादी के बाद भी महिला ने विष्णु का पीछा नहीं छाेड़ा और दाेनों का संबंध जारी रहा। इसकी भनक जब परिजनों को लगी तो काफी हंगामा हुआ। दोनों पक्ष के बीच कई बार पंचायतें भी हुईं। पंचायत में युवक और महिला को दूर रहने की हिदायत दी गई।
यह भी पढ़ें: युवी की ये बातें हौसला देंगी और बताएंगी जिंदगी के मायने भी, पढ़ें पूरी खबर
युवक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि इसके बावजूद महिला ने अपना रवैया नहीं बदला और विष्णु को अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया करती रही। इससे वह परेशान था। रविवार सुबह विष्णु पीजी में किसी कार्य से गया। वह एक कमरे में चला गया और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।