बठिंडा में विवाहिता ने पति के अवैध संबंध से तंग आकर की आत्महत्या, पति गिरफ्तार
बठिंडा के गांव ज्ञाना में एक महिला ने पति के अवैध संबंध के कारण आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई राजपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सरबजीत कौर का पति अंग्रेज सिंह अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध रखता था और उसे प्रताड़ित करता था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। जिले के गांव ज्ञाना में एक विवाहिता ने अपने पति के अवैध संबंध के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना रामा पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में गांव जग्गाराम तीरथ निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि उसकी बहन सरबजीत कौर 38 वर्ष की शादी धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार गांव ज्ञाना निवासी अंग्रेज सिंह के साथ हुई थी।
अंग्रेज सिंह का अपनी भाभी अमनदीप कौर के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। अंग्रेज सिंह द्वारा परेशान किए जाने के बाद उसकी बहन ने कोई जहरीली चीज पी ली और उसे उपचार के लिए आदेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना रामा के सहायक थानेदार ज्ञान चंद ने बताया कि आरोपित अंग्रेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।