विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में रेल हादसा, रामपुरा फूल स्टेशन के पास मालगाड़ी हुई डिरेल; बठिंडा से अंबाला के लिए हुई थी रवाना

Published: Fri, 16 Oct 2026 12:45 PM (GMT+05:30)

बठिंडा में रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन के पास नई कारें ले जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रूट प्रभावित हुआ लेकिन बड़ा हादसा टल गया।

रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा।

रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा।

HighLights

  1. बठिंडा में रामपुरा फूल के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी।

  2. मारुति की नई गाड़ियां ले जा रहे तीन डिब्बे डिरेल हुए।

  3. पहियों में खराबी के कारण हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन के नजदीक शुक्रवार सुबह एक रेल हादसा हो गया। बठिंडा से अंबाला के लिए रवाना हुई मालगाड़ी रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन के पास डिरेल हो गई। मालगाड़ी होने के कारण बड़ा हादसा हो गया, लेकिन इसमें रखे सामान के कारण काफी नुकसान हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार इस माल गाड़ी में मारूती की नई गाड़ियां लदी हुईं थी, जो अंबाला भेजी जा रही थीं। मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, जिससे रेल मार्ग बाधित हो गया है। रेलवे विभाग के कर्मचारी सबसे पहलेरूट को शुरू करने की कोशिशों में जुट गए हैं। 

यह भी पढ़ें- अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 यात्रियों की टिकटें फर्जी मिलीं, शारजहां जाने की थी तैयारी; हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

ट्रेन के पहियों में आई खराबी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मालगाड़ी के पहियों में खराबी आई। पहिए अचानक जाम हो गए और तीन डिब्बे पटरी से उतर गई। जिस समय यह दुर्घटना घटी, गाड़ी की रफ्तार ज्यादा नहीं थी। लोको पायलट और अन्य रेलवे कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ से बड़ा हादसा टाल दिया। इस दुर्घटना में किसी कर्मचारी या व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर अमित शाह का पंजाब सरकार से सवाल- 'कौन करेगा जनता की सुरक्षा'

ट्रैक चालू करने की कोशिशें तेज

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग सतर्क हो गया। बचाव कार्य चल रहा है। कुछ समय के लिए रूट को ब्लॉक कर दिया गया, ताकि पटरियों की जांच की जा सके। क्षतिग्रस्त डिब्बों को ट्रैक से हटाया जा रहा है। रेलवे की टैक्नीकल टीम मौके पर लगातार डटी हुई है। कोशिश है कि जल्द से जल्द इस रूट को चालू कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें- अकाल तख्त के जत्थेदार ने परविंदर सिंह झोटा को दिया 'शहीद' का दर्जा, मानसा में परिवार से मिलीं हरसिमरत कौर