विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 यात्रियों की टिकटें फर्जी मिलीं, शारजहां जाने की थी तैयारी; हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:08 AM (IST)

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शारजहां जाने वाले 16 यात्रियों की टिकटें फर्जी मिलने पर पुलिस ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 यात्रियों की फर्जी टिकटें मिलीं।

  2. शारजहां जाने की तैयारी में थे, इंडिगो फ्लाइट से।

  3. पुलिस ने हिरासत में लेकर टिकट एजेंटों से पूछताछ शुरू की।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (राजा सांसी) पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी या फर्जी टिकट का एक बड़ा मामला सामने आया है। अमृतसर से शारजाह जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E 1427) में सफर करने पहुंचे यात्रियों के टिकट सिस्टम में शो नहीं हुए, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

एयरलाइन प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध यात्रियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजा सांसी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

सिस्टम में नहीं दिखे नाम और पीएनआर

इंडिगो एयरलाइंस की सहायक प्रबंधक दीक्षा सादाना की ओर से राजा सांसी पुलिस स्टेशन के एसएचओ को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, अमृतसर से शारजाह (ATQ-SHJ) जाने वाली फ्लाइट संख्या 6E 1427 में इन यात्रियों की बुकिंग दर्शाई गई थी। जब यात्री चेक-इन के लिए पहुंचे, तो सिस्टम जांच के दौरान न तो उनके नाम व्यक्तिगत रूप से दिखाई दे रहे थे और न ही उनका पीएनआर (PNR) रिकॉर्ड में रिफ्लेक्ट हो रहा था।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

दस्तावेजों में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े की आशंका को देखते हुए एयरलाइन स्टाफ ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यात्रियों को हिरासत में लेकर राजा सांसी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्राथमिक तौर पर यह किसी ट्रैवल एजेंट द्वारा यात्रियों को फर्जी टिकट थमाकर ठगी करने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब इन सभी यात्रियों के पासपोर्ट, टिकट जारी करने वाले ट्रैवल एजेंट और पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- अकाल तख्त के जत्थेदार ने परविंदर सिंह झोटा को दिया 'शहीद' का दर्जा, मानसा में परिवार से मिलीं हरसिमरत कौर

पुलिस को सौंपे गए यात्रियों का विवरण

शिकायत पत्र के अनुसार जांच के दायरे में आए यात्रियों के नाम-

  • हरजिंदर सिंह

  • सिमरजीत सिंह

  • अशोक कुमार

  • सिमरजीत सिंह

  • लवप्रीत सिंह

  • समुंदर सिंह

  • सुरेश कुमार

  • करणदीप सिंह

  • जगदीप सिंह

  • संदीप कुमार

  • गुरप्रीत सिंह

  • जसपाल सिंह

  • सुरेश सिंह

  • अर्शदीप सिंह

  • राहुल

  • रमन कुमार

यह भी पढ़ें- नवजोत कौर सिद्धू को पंजाब प्रभारी पद से हटाया, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को सौंपी कमान; BRP ने बताई बदलाव की वजह