विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवजोत कौर सिद्धू को पंजाब प्रभारी पद से हटाया, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को सौंपी कमान; BRP ने बताई बदलाव की वजह

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:27 AM (IST)

भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) ने डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को स्वास्थ्य कारणों से पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर ...और पढ़ें

बीआरपी ने नवजोत कौर सिद्धू को पंजाब प्रभारी पद से हटाया (फाइल फोटो)

बीआरपी ने नवजोत कौर सिद्धू को पंजाब प्रभारी पद से हटाया (फाइल फोटो)

HighLights

  1. डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को बीआरपी जिम्मेदारियों से मुक्त किया

  2. स्वास्थ्य कारणों से पार्टी ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया

  3. सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल बने पंजाब के नए प्रभारी

रोहित कुमार, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) ने संगठन में बदलाव करते हुए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Siddu) को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। पार्टी ने यह फैसला उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया है। डॉ नवजोत कौर सिद्धू पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पार्टी ने कहा है कि उनका स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्यालय प्रभारी मनोज चौबे की ओर से जारी बयान में नवजोत कौर सिद्धू के योगदान, अनुभव और मार्गदर्शन की सराहना की गई। पार्टी ने कहा कि संगठन के साथ उनका जुड़ाव महत्वपूर्ण बना रहेगा।

सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल को पंजाब की जिम्मेदारी

संगठनात्मक फेरबदल के तहत बीआरपी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल (भुकड़ी कलां) को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के अनुसार, इस नियुक्ति का उद्देश्य राज्य में संगठन को मजबूत करना और राजनीतिक गतिविधियों को गति देना है।

सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

बीआरपी ने पंजाब में जमीनी स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही है। पार्टी का दावा है कि वह राज्य में एक विश्वसनीय राजनीतिक विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करना चाहती है। पार्टी ने दोहराया कि वह पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने, निर्णायक नेतृत्व देने और राज्य के भविष्य व जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प जताया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में CBI का बड़ा एक्शन, CM के OSD केस में सरकार से मांगीं तबादलों, भर्ती और प्रोजेक्ट्स की फाइलें

यह भी पढ़ें- पंजाब में चुनावी मोर्चे पर उतरेगी सचिन पायलट और परगट सिंह की जोड़ी, मानसा से आज होगी शुरुआत