मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है, उनकी जमानत ...और पढ़ें

गुरुग्राम अदालत से राहत न मिलने पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे थे अरोड़ा।
HighLights
पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका खारिज
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका को ठुकराया
गुरुग्राम अदालत भी पहले ही दे चुकी थी झटका
दयानंद शर्मा, चंडीगढ़। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
इससे पहले 15 जून को गुरुग्राम की अदालत भी अरोड़ा की जमानत याचिका खारिज कर चुकी थी। निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था।
हालांकि, जमानत याचिका खारिज किए जाने के पीछे अदालत ने क्या आधार माना है, यह विस्तृत आदेश सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
गुरुग्राम में दर्ज प्राथमिकी से शुरू हुई जांच
मामले की शुरुआत हरियाणा के गुरुग्राम में 18 मार्च को दर्ज प्राथमिकी से हुई थी। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में जांच शुरू की। संजीव अरोड़ा का आरोप है कि इसी प्राथमिकी के आधार पर उनके खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है। मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद से उनकी कानूनी मुश्किलें बढ़ती गईं।
नौ मई से ईडी की हिरासत में हैं अरोड़ा
संजीव अरोड़ा नौ मई से ईडी की हिरासत में हैं। उन्होंने मामले में जमानत हासिल करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। पहले गुरुग्राम की अदालत से उनकी याचिका खारिज हुई और अब हाईकोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली है। ऐसे में फिलहाल उनकी जमानत की उम्मीदों को झटका लगा है।
विस्तृत आदेश सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अदालत ने जमानत देने से इनकार करते समय किन तथ्यों, कानूनी प्रावधानों और दलीलों को आधार बनाया।
यह भी पढ़ें- पंजाब में CBI का बड़ा एक्शन, CM के OSD केस में सरकार से मांगीं तबादलों, भर्ती और प्रोजेक्ट्स की फाइलें
