विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अकाल तख्त के जत्थेदार ने परविंदर सिंह झोटा को दिया 'शहीद' का दर्जा, मानसा में परिवार से मिलीं हरसिमरत कौर

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:04 AM (IST)

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने मानसा में नशे के खिलाफ लड़ते हुए मारे गए परविंदर सिंह ...और पढ़ें

हरसिमरत कौर बादल पहुंचे पीड़ित परिवार के घर।

हरसिमरत कौर बादल पहुंचे पीड़ित परिवार के घर।

HighLights

  1. अकाल तख्त जत्थेदार ने परविंदर सिंह झोटा को 'शहीद' कहा

  2. जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज मानसा में परिवार से मिले

  3. हरसिमरत कौर बादल ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला गर्माता जा रहा है। अब इस हत्या पर सियासत होने लगी है। अकाल तख्त के जत्थेदार ने परविंदर को शहीद का दर्जा दे दिया है।

बता दें कि पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ रहे परविंदर सिंह झोटा की पिछले दिनों मानसा में हुई हत्या के बाद आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज पीड़ित परिवार से मिलने मानसा पहुंचे और उनके साथ अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं।

हरसिमरत कौर समेत कई दिग्गज पहुंचे परविंदर के घर

इस मौके पर जत्थेदार गड़गज के साथ तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह, बठिंडा से अकाली सांसद हरसिमरत कौर बादल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर और अकाली नेता तेजिंदर सिंह मिद्दूखेड़ा भी थे।

परविंदर को दिया शहीद का दर्जा

इस मौके पर जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने परविंदर सिंह की तरफ से अरदास की जिसमें उनके परिवार और मौजूद संगत ने हिस्सा लिया। जत्थेदार गड़गज ने भाई परविंदर सिंह को शहीद का दर्जा देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि शहीद भाई परविंदर सिंह देश के ऐसे शहीद हैं जिनके पास जीने का एक तरीका था लेकिन फिर भी उन्होंने लोगों और युवाओं के लिए संघर्ष करते हुए शहादत का रास्ता चुना।

यह भी पढ़ें- नवजोत कौर सिद्धू को पंजाब प्रभारी पद से हटाया, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को सौंपी कमान; BRP ने बताई बदलाव की वजह