लोहड़ी के त्योहार पर दिखा पंजाबी सांस्कृतिक रंग
लोहड़ी के उपलक्ष्य में बेटियों को उचित सम्मान दिलाने व उनकी प्रतिभा को उजागर करने के मकसद से शाइन डांस प्लेनेट रिच हेरिटेज कल्चरल व वेलफेयर सोसायटी की ओर से मिस लिटिल पंजाबन लोहड़ी धीयां दी भाग चार के फाइनल का आयोजन किया गया। विशेष मेहमान के तौर पर होलमस के आनर सुखविदर सिंह राजीव अरोड़ा व समीर अरोड़ा पहुंचे।

संस, बठिडा : लोहड़ी के उपलक्ष्य में बेटियों को उचित सम्मान दिलाने व उनकी प्रतिभा को उजागर करने के मकसद से शाइन डांस प्लेनेट रिच हेरिटेज कल्चरल व वेलफेयर सोसायटी की ओर से मिस लिटिल पंजाबन लोहड़ी धीयां दी भाग चार के फाइनल का आयोजन किया गया। विशेष मेहमान के तौर पर होलमस के आनर सुखविदर सिंह ,राजीव अरोड़ा व समीर अरोड़ा पहुंचे।
इस दौरान एंकर पंकज ककड़ ने कहा कि लड़कियों के प्रति समाज में आए बदलाव को सकारात्मक शुरुआत बताई। पंकज ककड़ द्वारा बच्चों के साथ मिलकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर एक नाटक भी पेश किया। जिसमें भ्रूण हत्या से लेकर बलात्कार जैसी घटनाओं के बारे में भी बताया। वहीं पंजाबी संस्कृति में रचे-बसे रंगारंग कार्यक्रम में जूनियर व सीनियर वर्ग की 20-20 बच्चियों ने पंजाबी गीत व बोलियों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बठिडा जिले के साथ मुक्तसर, मलोट व गिदड़बाहा में हुए आडिशंस में नन्हीं मुटियारों द्वारा अपना डांस पेश किया गया। बच्चियों ने मां बोली पंजाबी में ही अपना परिचय देते हुए पंजाब की अनमोल संस्कृति और पहरावे के बारे में बताया। वहीं मित्तल माल में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल की तरफ से लोहड़ी पर प्रिसिपल गुणवंत कौर की अगुआई में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान महिलाओं की विभिन्न प्रकार की गेम्स करवाई गई। इस दौरान आने जाने वाल राहगीरों द्वारा भी कार्यक्रम का आनंद लिया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।