Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा की केंद्रीय जेल में कैदी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, अवैध शराब पकड़े जाने के मामले में काट रहा था सजा

    Updated: Wed, 21 May 2025 10:54 PM (IST)

    बठिंडा की केंद्रीय जेल में हरबंस सिंह नामक एक कैदी ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अवैध शराब के मामले में सजा काट रहा था। मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। बता दें कि मृतक हरबंस सिंह की उम्र 50 साल की है।

    Hero Image
    बठिंडा की केंद्रीय जेल में कैदी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी की ओर से खुदकुशी कर ली गई है।कैदी ने बाथरूम की खिड़की की ग्रिल के साथ परना बांधकर फंदा लगा लिया। इसकी सूचना मिलने के बाद जेल प्रबंधन की ओर से कैदी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मगर वहां पर डॉक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक कैदी की पहचान गांव जेठूके के हरबंस सिंह के तौर पर हुई है। जिसकी उम्र करीब 50 साल की है। मृतक कैदी केंद्रीय जेल में फरवरी महीने के दौरान अवैध शराब पकड़े जाने के मामले में सजा काट रहा था। जिसने मानसिक परेशानी के चलते अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

    बठिंडा से आया एक और मौत का मामला

    भीखी पुलिस ने एक व्यक्ति को मरने के लिए मजबूर करने की मिली शिकायत पर गांव के दस लोगों खिलाफ मामला दर्ज करते कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव बप्पीआना वासी करमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसका पति खेतीबाड़ी करता था।

    उसके ससुर गुरमेल सिंह के छोटे भाई निरंजन सिंह और भरपूर सिंह के पारिवारिक सदस्य विगत कुछ समय से उसके पति को परेशान कर रहे थे कि उनकी जमीन आपकी तरफ निकलती है, जिनको उन्होंने कई वार मापने के लिए कहा,लेकिन विगत दिन उक्त व्यक्तियों ने उनकी मर्जी के खिलाफ उनके खेत में वट्ट डालने लगे और जब उसके पति ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे उसकी खीचतान करने लगे और इसे बेइज्जत महसूस करते परेशान होकर उसके पति हरजीवन सिंह ने कोई जहरीला पदार्थ निगल ली,जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

    इस शिकायत के आधार पर एएसआई दर्शन सिंह ने रुपिंदर सिंह,अमरजीत सिंह,अभिजोत सिंह,निरंजन सिंह,भरपूर सिंह,चमकौर सिंह,हरदीप सिंह,गुरतेज सिंह,सिकंदर सिंह,हरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करते आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।