परविंदर झोटा के संस्कार पर जा रहे पुलिसकर्मियों ने बठिंडा में व्यक्ति को रौंदा, घायल को तड़पता छोड़ भागे मुलाजिम
परविंदर झोटा के अंतिम संस्कार में ड्यूटी पर जा रहे पुलिस मुलाजिमों की गाड़ी ने बठिंडा में एक व्यक्ति को रौंद दिया।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने बठिंडा में व्यक्ति को कुचला।
घायल को छोड़कर मौके से भागने की कोशिश की।
एंबुलेंस ने पीछा कर पुलिसकर्मियों को रोका।
गुरप्रेम लहरी, बठिंडा। एक तरफ मानसा में परविंदर झोटा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों के बीच शोक और संवेदनाओं का माहौल था, वहीं दूसरी तरफ उसी अंतिम संस्कार में ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिस मुलाजिमों की गाड़ी ने बठिंडा में एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे के बाद घायल की मदद करने और उसे अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय मुलाजिमों पर मौके से भागने की कोशिश करने के आरोप लगे हैं।
हैरानी की बात यह रही कि जब पीछे से आ रही एक एंबुलेंस में सवार लोगों ने मुलाजिामें का पीछा कर गाड़ी रुकवाई तो कथित तौर पर घायल व्यक्ति की हालत पूछने के बजाय वे अपनी गाड़ी के नुकसान की भरपाई मांगने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस मुलाजिमों की गाड़ी व्यक्ति को कुचलने के बाद मौके पर नहीं रुकी और वहां से निकलने की कोशिश की।
इसी दौरान पीछे से आ रही एक एंबुलेंस में सवार लोगों ने यह सब देखा। घायल को सड़क पर छोड़कर भागती मुलाजिामें की गाड़ी को देखकर एंबुलेंस ने आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक ने रास्ते में लाल बत्तियां भी पार कीं, लेकिन एंबुलेंस में सवार लोगों ने पीछा जारी रखा और आखिरकार उन्हें रोक लिया।
यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, इथियोपिया से भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर अफरीदी तूत
गाड़ी सवार ने बताया कि वे मुलाजिम हैं
गाड़ी रुकने के बाद उसमें सवार लोगों ने बताया कि वे पुलिस मुलाजिम हैं और फाजिल्का से मानसा ड्यूटी पर जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि जिस व्यक्ति को उनकी गाड़ी ने कुचला है, उसे घायल हालत में छोड़कर वे क्यों भाग रहे हैं, तो कथित तौर पर उनका जवाब था कि उनकी गाड़ी का भी नुकसान हुआ है, पहले उसकी भरपाई की जाए। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी पर जाने की बात कही और गाड़ी लेकर वहां से निकल गए।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में इसी महीने हो सकती है प्रियंका गांधी की रैली, तैयारियों में जुटी कांग्रेस
घायल अस्पताल में उपचाराधीर
उधर, हादसे में घायल व्यक्ति को बठिंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस पुलिस विभाग पर सड़क पर लोगों की सुरक्षा और कानून का पालन करवाने की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के मुलाजिमों पर हादसे के बाद घायल को छोड़कर भागने के आरोप लगना गंभीर मामला है।
अगर गाड़ी का नुकसान हुआ था तो उसकी कानूनी प्रक्रिया अलग हो सकती थी, लेकिन सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति की जान और इलाज की जिम्मेदारी उससे कहीं ज्यादा अहम थी।
यह भी पढ़ें- 100 घरों के गांव से सेना में जाने वाली पहली बेटी, गयाजी के डुमरिया गांव की पिंकी बनीं BSF जवान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।