विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, इथियोपिया से भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर अफरीदी तूत

Published: Sun, 08 Nov 2026 09:09 AM (IST)

पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने 'ऑपरेशन शहीद' के तहत गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी तूत को इथियोपिया से भारत डिपोर्ट किया है।

अफरीदी तूत की हवालगी करवाने में सफल हुई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स।

अफरीदी तूत की हवालगी करवाने में सफल हुई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स।

HighLights

  1. गैंगस्टर अफरीदी तूत को इथियोपिया से भारत डिपोर्ट किया गया

  2. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की 'ऑपरेशन शहीद' के तहत बड़ी कामयाबी

  3. अफरीदी पर हत्या और रंगदारी के लगभग 50 मामले दर्ज

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरन तारन। विदेश बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह हरिके, प्रभ दासुवाल ,के गुर्गे गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी तूत की हवालगी करवाने में पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को कामयाबी मिली है।

तरन तारन जिले के गांव तूत निवासी अफरीदी ने पंजाब में कई हत्याएं करवाई।जिनमें ब्लॉक कांग्रेस पट्टी के अध्यक्ष गुरमेल सिंह तूत भी शामिल हैं। रंगदारी के उसके खिलाफ करीब 50 मामले दर्ज बताए जाते हैं।

ओवरसीज फ्यूजिटीव ट्रेकिंग एंड ऐस्ट्राडीशन सेल (ओएफटी ईसी), काउंटर इंटेलिजेंस पंजाबके इलावा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान जिस को ऑपरेशन शहीद का नाम।दिया गया था के तहत अफरीदी कोइंथोपिया से भारत डिपोर्ट किया गया है। अफरीदी खिलाफ 5 लाख का इनाम घोषित था।

दहशत का दूसरा नाम था अफरीदी तूत

उक्त ऑपरेशन दौरान एशिया, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका समेत अन्य देशों के कई ठिकानों से खुफिया जानकारी जुटाने के बाद अफरीदी पर पहले नजर रखी गई और फिर मौका पाते ही उसको टर्क किया गया। गैंगस्टरों खिलाफ चलाए अभियान तहत यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। जिला तरन तारन में अफरीदी तूत की काफी दहशत थी।

15 दिन में दूसरी कामयाबी

इससे पहले कनाडा बैठे गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को भी डिटेन करने के बाद भारत लाने की करवाई शुरू की गई है। वह तरन तारन जिले के गांव मियाविंड का निवासी है। अमृतपाल सिंह बाठ खिलाफ हत्या और अनुवसंगीण अपराध की 21 एफआईआर दर्ज है।कुल मिला कर गैंगस्टरों के खिलाफ केंद्र सरकार के अभियान को बड़ी कामयाबी मिल रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।