विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न बाजा और बराती, बीच चौराहे हुई यह अनोखी शादी, कारण जान कहेंगे वाह

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 27 Jul 2018 10:45 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 02:36 PM (IST)

बठिंडा में एक अनोखी शादी हुई। इसमें न बाजा था और न बराती। बिना पंडित के यह शादी बीच चौराहे ...और पढ़ें

न बाजा और बराती, बीच चौराहे हुई यह अनोखी शादी, कारण जान कहेंगे वाह
न बाजा और बराती, बीच चौराहे हुई यह अनोखी शादी, कारण जान कहेंगे वाह

बठिंडा [जेएनएन]। आपके एेसी निराली शादी शायद ही कभी देखी होगी। इसमें न बैंड बाजा था और न बराती। शादी के लिए कोई मंडप भी नहीं था और न ही दुल्‍हन ने मेहंदी रचाई व शादी का जोड़ा पहना। दूल्‍हे ने भी सेहरा नहीं बांधा। यह अनोखी शादी शहर के परसराम नगर के चौक पर हुई। शहर के इस व्‍यस्‍त चौराहे पर ही दूल्‍हा-दुल्‍हन ने एक-दूसरे काे वरमाला पहनाई और बन गए जीवनसाथी। यह शादी करवाई शहर के एक पूर्व पार्षद ने। शादी के बाद वर-वधू ने पास के मंदिर में माथा टेका और इस मौके पर चाय पार्टी भी हुई।

दरअसल लड़का-लड़की में पहले से प्रेम संबंध था और दोनों अपने घर से भाग कर कुछ दिन साथ भी रहे थे। लेकिन, बाद में प्रेमी शादी करने से मुकर गया। लड़की के परिजनों ने प्रेमी लड़के को बहुत समझाया और लड़की का जीवन बर्बाद हाेने की दुहाई दी, लेकिन प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।

शादी करवाते पूर्व पार्षद विजय कुमार।

यह बात पूर्व पार्षद विजय कुमार को पता चली तो उन्‍हाेंने युवती के परिवार वालों से पूरे मामले की जानकारी ली और फिर शुक्रवार को युवक आैर उसके परिजनों को बुलाकर समझाया। लड़की के परिजन भी वहां मौजूद थे अौर लाेगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। इसके बाद युवक व उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। फिर क्‍या था बीच चाैराहे पर ही लाेगों की मौजूदगी में उनकी शादी करा दी गई।

शादी के दौरान वर-वधू और मौजूद लोग।

जानकारी के अनुसार, जैतों के 24 साल के युवक हैप्पी का बठिंडा के परसराम नगर की रहने वाली लड़की प्रिया के साथ प्रेम संबंध था। दो साल से वे एक दूसरे के संपर्क में थे। कुछ दिन पहले हैप्‍पी युवती को घर से भगा ले गया। इसके कुछ दिन बाद वह अचानक प्रेमिका को उसके घर छोड़ गया। उसने युवती से शादी करने से इन्‍कार कर दिया। युवती आैर उसके परिजनों ने युवक को बहुत समझाया। उन्‍होंने लड़की का जीवन बर्बाद हाेने की दुहाई दी, लेकिन युवक नहीं माना।

यह भी पढ़ें: महिला किकेट टीम की कप्‍तान हरमनप्रीत की डीएसपी पद से छुट्टी, रहेगी कांस्‍टेबल

शादी के बाद लोगों का मुंह मीठा करवाते परिजन।

इसके बाद युवती के परिजन पूर्व पार्षद विजय कुमार से मिले। इसके बाद विजय कुमार ने शु्क्रवार कोे प्रेमी युवक और उसके परिवार को बातचीत के लिए जैतों से बठिंडा बुलाया। उन्‍होंने युवक के परिवार के साथ जैतों के कई गण्‍मान्य लोगों को भी बुलाया। इसके बाद यहां पंचायत हुई।

यह भी पढ़ें: पंजाब आप में कलह तेज, खैहरा समेत नौ विधायकों ने दिखाए बगावती तेवर

पंचायत में युवक ओर उसके परिवार के लोगों को समझाया गया। प्रेमी व उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद वरमाला और शादी के लिए जरूरी सामान वहीं मंगवाया गया और चौक के बीच में ही दाेनों की शादी करवा दी गई। इस अनाेखी शादी में वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में माला डाली ओर वहां मौजूूद बड़ाें का आशीर्वाद लिया।

शादी के बाद वर-वधू को मंदिर में दर्शन कराने ले जाते पार्षद विजय कुमार व अन्‍य लोग।

इसके बाद वर-वधू ने नजदीक के मंदिर में माथा टेका। इस मौके पर विजय कुमार ने चाय पार्टी का भी प्रबंध किया। युवक आैर युवती दोनों के परिवारों ने इस शादी पर खुशी जताई। युवती के परिजनों का कहना था कि अगर आज यह कोशिश नहीं होती तो उनकी लड़की की जिंदगी बर्बाद हो जाती। विजय कुमार ने बताया कि कोई कानूनी कार्रवाई न करवाकर दोनों पक्षों की सहमति के बाद शादी करवा दी गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई लड़की ऐसी हालत की शिकार है तो वह या उनके परिजन उनसे मिल सकते हैं। हम उसकी पूरी मदद करेंगे।