Bathinda News: Lt Gen नागेंद्र सिंह ने संभाली चेतक कोर के नए कमांडर की कमान, भारतीय सैनिकों से किया यह आग्रह
Bathinda News लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने संजीव राय की जगह ले ली है। नाग्रेंद ने 34वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में चेतक कोर की कमान संभाल ली है। लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह 1989 में पंजाब रेजिमेंट में बतौर अधिकारी शामिल हुए। जनरल अफसर को देश की सभी सीमाओं पर चुनौतीपूर्ण माहौल में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने 1 जनवरी, 2024 को 34वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में चेतक कोर की कमान संभाल ली है। बीती 31 दिसंबर 2023 को लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय एक वर्ष से अधिक के सफल कार्यकाल के बाद चेतक कोर से सेवानिवृत्त हो गए थे।
पंजाब रेजिमेंट में बतौर अधिकारी हुए शामिल
लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह 1989 में पंजाब रेजिमेंट में बतौर अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में बतौर कैडेट तथा रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंग्टन और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज नई दिल्ली में अग्रिन सैनिक प्रक्षिशण प्राप्त किया।
चुनौतीपूर्ण माहौल में कार्य करने का अनुभव प्राप्त
जनरल अफसर को देश की सभी सीमाओं पर चुनौतीपूर्ण माहौल में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। सैन्य जीवन के दौरान उन्हें अनेको सैन्य पुरस्कारों व सम्मानों से भी सम्मानित किया गया, जैसे की अति विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक और सेना पदक (वीरता) शामिल है।
कोर कमांडर ने सैनिकों से किया आग्रह
चेतक कोर की कमान संभालने के पश्चात जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने चेतक कोर के सभी सैनिकों, उनके परिवारों, भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को शुभकामनाएं दीं। कोर कमांडर ने उपस्थित सैनिकों से भारतीय सेना के मूल्यों के उच्च मानकों को बनाए रखने का आग्रह किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।