विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब पुलिस ने कहा, बठिंडा में कभी नहीं ठहरी हनीप्रीत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 07 Oct 2017 12:09 PM (IST)Updated: Sat, 07 Oct 2017 09:32 PM (IST)

बठिंडा पुलिस ने इस बात से इन्‍कार किया है कि हनीप्रीत कभी बठिंडा में नहीं रही। पुलिस ने कहा कि ...और पढ़ें

पंजाब पुलिस ने कहा, बठिंडा में कभी नहीं ठहरी हनीप्रीत
पंजाब पुलिस ने कहा, बठिंडा में कभी नहीं ठहरी हनीप्रीत

जेएनएन, बठिंडा। पंचकूला पुलिस की टीम द्वारा हनीप्रीत के साथ यहां आर्यनगर के एक मकान की जांच के बाद बठिंडा पुलिस भी सक्रिय हो गई है। वह पूरे मामले की तह में जाने की कोशिश कर रही है। हनीप्रीत को लेकर पंचकूला पुलिस की एसआइटी के लौटते ही स्थानीय पुलिस भी एक्शन में आ गई। जांच के बाद बठिंडा पुलिस ने कहा है कि हनीप्रीत यहां कभी आकर नहीं रही है।

एसएसपी बठिंडा नवीन सिंगला ने उस मकान की जांच की, जहां हनीप्रीत के ठहरने की बात की जा रही है। एसएसपी ने एसपी रैंक के एक अधिकारी के साथ आर्यनगर स्थित मकान का निरीक्षण किया। पंचकूला पुलिस ने उस मकान से कुछ सुबूत हाथ लगने की बात कही थी, लेकिन एसएसपी ने जांच के बाद कहा कि हनीप्रीत बठिंडा नहीं रुकी थी। उस मकान की हालत ऐसी नहीं है कि कोई पांच-छह दिन उसमें रह सके।

यह भी पढ़ें: पंचकूला में दिए बयान से बठिंडा में मुकर गई हनीप्रीत, बोली- पहले झूठ बोला था

उन्‍होंने कहा कि आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि करीब छह साल से यह मकान बंद पड़ा है। वहां बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं है। छत पर पड़ी पानी की टंकी भी खाली है। टॉयलेट साफ नहीं हैं। एक कमरे में नाम चर्चा का सामान पड़ा है। उस मकान के बिल्कुल साथ वाला घर शिवसेना के प्रधान का है, जिसे जिला प्रशासन ने सुरक्षा प्रदान की गई है। उनके दोनों गनमैन दिनभर घर के बाहर बैठते हैं। उन्होंने बताया कि उस मकान में लंबे समय से कोई नहीं आया है।

 

यह भी पढ़ें: हनीप्रीत की गिरफ्तारी पर हरियाणा-पंजाब के सीएम हुए आमने-सामने

पंचकूला पुलिस ने हमसे कोई जानकारी शेयर नहीं की

एसएसपी नवीन सिंगला ने कहा कि जांच के बाद यहां से वापस जाते समय हरियाणा पुलिस की टीम ने कोई जानकारी शेयर नहीं की। हरियाणा के मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब पुलिस की भूमिका पर संदेह जताने के बाद जरूरी था कि स्थानीय पुलिस अपने स्तर पर आर्यनगर स्थित इस मकान की जांच करे। ऐसा कोई संकेत नहीं मिला, जिससे साबित हो कि हनीप्रीत वहां रुकी थी।

यह भी पढ़ें: पुलिस को गोलमोल जवाब से उलझा रही बाबा की हनी, हाे सकता है नारको टेस्ट