अकाल विश्वविद्यालय में पहला दीक्षा समारोह आयोजित
अकाल विश्वविद्यालय तलवंडी साबो में पहला दीक्षा समारोह आयोजित किया गया।

संवाद सूत्र, तलवंडी साबो: अकाल विश्वविद्यालय तलवंडी साबो में पहला दीक्षा समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति पद्मश्री प्रो. हरमोहिदर सिंह बेदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष और अकाल विश्वविद्यालय के चांसलर डा. देविदर सिंह भी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरबाणी गायन से हुई। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. गुरमेल सिंह ने स्वागत भाषण के बाद विभिन्न उपलब्धियों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों की जानकारी दी। तत्पश्चात डा. दविदर सिंह ने छात्रों को बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। यूनिवर्सिटी के अलग-अलग विभागों से शिक्षा ग्रहण कर चुके बीए आनर्स, बीएससी आनर्स, बीकाम आनर्स, एमए आनर्स, एमएससी आनर्स, एमकाम आनर्स और पीएचडी के छात्रों को डिग्रियां और पदक प्रदान किए गए। अंत में डीन अकादमिक मामले मेजर जनरल डा. गुरचरण सिंह लांबा ने पहले दीक्षांत समारोह की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। यहां विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. स्वर्ण सिंह के अलावा सभी विभागों के शिक्षक मौजूद रहे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।