CM Mann ने खेलों के लिए जारी किए 5.94 करोड़ रुपये, कहा- खजाना खाली नहीं; खिलाड़ियों को नौकरियां भी दी जाएंगी
Punjab News पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा के मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में मंगलवार शाम को खेडां वतन पंजाब दियां का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने ...और पढ़ें

बठिंडा, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा के मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में मंगलवार शाम को खेडां वतन पंजाब दियां का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने खेलों के लिए 5.94 करोड़ रुपये जारी किए। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर तंज कंसते हुए कहा कि वित्त मंत्री तो भले यहीं से थे, लेकिन उनकी कहने की आदत थी कि खजाना खाली है।
नीयत सही तो नहीं रहते खजाने खाली- मान
अगर नीयत ठीक हो तो खजाने खाली नहीं रहते। जो 50 खिलाड़ी एशियाई खेलों में भाग लेने जाएंगे, उनको हम आठ-आठ लाख रुपये खेल की तैयारी के लिए दे रहे हैं। जीत कर आने पर उनको इनाम अलग से देंगे। मान ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के लिए रनवे बनेगी, ताकि खिलाड़ी उड़ान भर सकें।
इसी जगह पर इसी स्टेज से मैंने देखा है कि शाहरुख खान व प्रियंका चोपड़ा आई थीं। पांच-पांच करोड दिए गए थे। जो गतका खेल कर गए हैं, जिम्नास्टिक खेल कर गए हैं, क्या कोई इनकी रीस कर सकता है? हमारे अपने खेल ही इतने हैं कि हमें किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं। हम अदाकारों को पैसे देने के बजाय खिलाड़ियों को देंगे। उन्होंने कहा कि ये खेल आयोजन दो महीने चलेंगे।
खिलाड़ियों के खाते में डाले गए छह करोड़
पिछली बार तीन लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया था और 9,997 विजेता खिलाड़ी रहे थे। छह करोड़ रुपये उनके खातों में डाले गए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के खेल मैदानों में से लोप हो चुके खेल खो-खो, नेशनल कबड्डी हैंडबाल, लंबी छलांग आदि वापस आ रहे हैं।
खेल मंत्री नर्सरी से बच्चों को खेलों में लगा रहे हैं। वे उनको ओलिंपिक्स में लेकर जाएंगे। 31 अगस्त से नौ सितंबर तक ब्लाक के मुकाबले होंगे। इसके बाद जिला और प्रदेश स्तरीय मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम राष्ट्रवादी हैं। आजादी लेने के समय भी पंजाबी आगे रहे। देश का पेट भरने के लिए भी पंजाबी आगे रहे।
हमे गर्व हैं खिलाड़ियों पर- मान
अब आजादी संभालने के समय भी पंजाबी देश की सीमाओं पर अपनी छातियां तान कर खड़े हुए हैं। हमें गर्व है कि भारत की हाकी टीम में 11 खिलाड़ियों में से नौ पंजाब से हैं। उन्होंने कहा कि 2021 में जिन खिलाड़ियों ने ओलिंपिक्स में भाग लिया था, उनको तत्कालीन सरकार ने नौकरी नहीं दी, उनको हम नौकरी देंगे।
अब वे खिलाड़ी बेंगलुरु कैंप लगा रहे हैं। उनको आगामी दो-चार दिनों में बुला कर नौकरियां दी जाएंगी। जो भी नियमों के अनुसार खिलाड़ियों की नौकरी बनती है, वह हम देंगे।
हमें किसी भी अपने भतीजे-भांजे को न तो नौकरी देनी है और न ही उनको एमएलए बनाना है। गलत लोगों के हाथों में कुश्ती संघ देने के कारण आज आरोप लग रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।