Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 11:38 AM (IST)

    बठिंडा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोप में कांग्रेसी नेता और महिला पार्षद के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई की जिसमें आरोप है कि गुरप्रीत सिंह बंटी नामक नेता ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म किया।

    Hero Image
    बठिंडा में कांग्रेस नेता पर नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक कांग्रेस नेता और महिला पार्षद के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को यह भी पता चला है कि कांग्रेस नेता को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन डीएसपी सिटी वन संदीप भाटी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की के परिजनों के बयानों पर यह कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने स्थानीय हाजीत्रां मोहल्ला में रहने वाली एक महिला के बयानों पर यह कार्रवाई की है। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता और वार्ड नंबर 23 की महिला पार्षद के पति गुरप्रीत सिंह बंटी का उसके घर आना-जाना था।

    उनकी छोटी बेटी स्थानीय शहर के एक नामी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती थी, उसकी दोस्ती एक लड़के से थी, जिसके बारे में गुरप्रीत बंटी को पता चल गया था। मां के आरोपों के अनुसार, तभी से आरोपी उसकी बेटी को घर पर बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।

    इस दौरान उसने कथित तौर पर लड़की के साथ संबंध बनाने शुरू कर दिए और लड़की का कथित अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब लड़की ने चंडीगढ़ की एक नामी यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया था, लेकिन उक्त नेता फिर भी उसे नहीं छोड़ रहा था। जिसके बाद लड़की ने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।

    इससे गुस्साए उक्त नेता ने अपने मोबाइल में बनाया असली वीडियो उसकी बड़ी बहन को भेज दिया। इसके बाद परिवार को पूरी कहानी का पता चला और पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    साथ ही बताया जा रहा है कि आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है, हालांकि मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। गौरतलब है कि उक्त कांग्रेसी नेता की पत्नी कांग्रेस की टिकट पर पार्षद हैं। आरोप के अनुसार, तब से उक्त आरोपी उसकी बेटी को घर पर बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।

    comedy show banner
    comedy show banner