भाजपाइयों ने फूका कांग्रेस नेता अधीर का पुतला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्वी मंडल द्वारा जिला प्रधान बठिडा विनोद बिटा के दिशा-निर्देश पर मंडल प्रधान नरेश मेहता की अगुआई में अधीर रंजन का पुतला ज ...और पढ़ें

जासं, बठिडा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता तथा नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी द्वारा अभद्र भाषा के किए गए उपयोग के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्वी मंडल द्वारा जिला प्रधान बठिडा विनोद बिटा के दिशा-निर्देश पर मंडल प्रधान नरेश मेहता की अगुआई में अधीर रंजन का पुतला जलाया गया। साथ ही अधीर के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।
इस दौरान पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला, सुखपाल सिंह सरां, प्रदेश मीडिया कन्वीनर सुनील सिगला, सीनियर भाजपा नेता नीरज जौड़ा, वीनू गोयल, जसवीर मेहराज, मंडल प्रभारी तथा जिला उपाध्यक्ष अशोक बालियांवाली, जिला सचिव वरिदर शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सरूप चंद सिगला ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से कांग्रेस की घटिया सोच उजागर होती है। महामहिम राष्ट्रपति किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि वह पूरे देश के राष्ट्रपति हैं और तीनों सेनाओं के प्रमुख हैं। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना देश की शान के खिलाफ बोलना है। बड़ी ही हैरानी की बात है कि 70 साल देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी की प्रधान सोनिया गांधी एक महिला हैं तथा उनके द्वारा अधीर रंजन चौधरी की तरफ से की गई अमर्यादित टिप्पणी मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करना, देश की समस्त महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें पार्टी और सदन से निष्कासित किया जाना चाहिए। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रधान संदीप अग्रवाल, लव सचदेवा, अनूप गर्ग, मन्नू कुमार मन्ना, बिदु रानी, केशराज गर्ग, श्याम सुंदर अग्रवाल, रिपल गर्ग, प्रेम कांसल, अमृत गर्ग, हंसराज बांसल, रामपुकार ठाकुर, सिमरजीत मित्तल, जतिदर बांसल, पवन जिदल, इंदर लाल एमसी, मैडम पिकी बराड़, परैस गोयल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, सुखराज सिंह, हैप्पी सिंह के अलावा भाजपा तथा भाजयुमो के समस्त पदाधिकारी और वर्कर उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।