Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब BJP में भठिंडा में शुरू किया राज्यव्यापी आंदोलन, 12 हजार करोड़ के बाढ़ राहत फंड के दुरुपयोग का मांगा हिसाब

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 01:27 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब सरकार से 12 हजार करोड़ रुपये का हिसाब लेने के लिए राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा बाढ़ राहत के लिए दिए गए धन को पंजाब सरकार ने गलत तरीके से खर्च किया। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जनता के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया और 2027 में भाजपा का समर्थन करने की अपील की।

    Hero Image
    गोनियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष प्रदर्शन (फोटो: जागरण)

    संवाद सूत्र, नथाना/गोनियाना मंडी। पंजाब सरकार से 12 हजार करोड़ रुपये का हिसाब लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे राज्य में हलका स्तर पर रोष प्रदर्शनों की श्रृंखला शुरू की गई है।

    इसी कड़ी के तहत गोनियाना मंडी में जिला प्रधान सरूप चंद सिंगला के निर्देश पर भुच्चो हलके के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया।

    इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा जिला प्रधान बलदेव सिंह आकलिया ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब सरकार को बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए 12 हजार करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन पंजाब सरकार ने इस राशि को आपदा प्रबंधन में खर्च करने की बजाय विज्ञापनबाजी और दिल्ली के नेताओं को खुश करने में ख़र्च कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह पंजाब की जनता के साथ सीधा धोखा है जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला बठिंडा के उपप्रधान जतिंदर गोगी ने कहा कि जब पंजाब की जनता बाढ़ की मार झेल रही थी, उस समय मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों के दुख-दर्द बांटने की बजाय अस्पताल में भर्ती हो गए।

    इससे साफ़ पता चलता है कि वह जनता के साथ कोई हमदर्दी नहीं रखते और केवल वोटों के लिए दिखावा करते हैं। मंडल प्रधान संदीप कुमार बिंटा ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि अगर पंजाब की जनता निकम्मी भगवंत मान सरकार से छुटकारा चाहती है तो 2027 में भाजपा का साथ दे।

    इस रोष प्रदर्शन में स्टेट कार्यकारी सदस्य लाजपत गोयल, दलजीत सिंह खुर्मी, जतिंदर सिंह सेमा, जसवंत सिंह मान, किरनदीप सिंह बराड़, पाला सिंह अबलू, सुखजिंदर सिंह कोठे, सतपाल शर्मा, केवल सिंह, बिकर सिंह, पप्पू सिंह, मेजर सिंह, ज्ञान चंद, राम लाल सरपंच, बलविंदर सिंह, रमेश कुमार, रजिंदर कुमार, भपेश कुमार, मखन लाल, चाहत सिंगला, गगन सिंगला, अंकुर गर्ग, डा. रमेश चोपड़ा, जसवीर सिंह, लखवीर सिंह, गुरप्यार सिंह, राजविंदर सिंह, सिकंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, तेज़ी कल्याण, गुरप्रीत सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।