विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कमल भाभी हत्याकांड का मुख्य आरोपित अमृतपाल लाया जा रहा पंजाब; Video आया सामने, बठिंडा कोर्ट में पेश किया जाएगा

Published: Fri, 10 Apr 2026 12:39 PM (IST)

बठिंडा के कमल भाभी हत्याकांड का मुख्य आरोपित अमृतपाल मेहरों दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार हुआ। विदेश से लाए गए ...और पढ़ें

HighLights

  1. कमल भाभी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमृतपाल गिरफ्तार।

  2. दिल्ली हवाई अड्डे से पकड़ा गया, पंजाब लाया जा रहा।

  3. मध्य पूर्व से भारत लाया गया, कोर्ट में पेशी।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बठिंडा में जून 2025 में हुए चर्चित कमल भाभी हत्याकांड के मुख्य आरोपित अमृतपाल सिंह मेहरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज सुबह दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद अब उसे पंजाब लाया जा रहा है। पुलिस उसे दोपहर बाद बठिंडा की अदालत में पेश करेगी।

इस गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर अपने साथ ले जाती हुई दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपित को मध्य पूर्व के एक देश से भारत लाया गया था। जैसे ही वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, पंजाब पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरे अभियान को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई के विशेष दल और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से अंजाम दिया गया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। उसकी लोकेशन का पता लगने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत लाया गया और फिर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- पंजाब के मुद्दों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले सीएम मान; गेहूं खरीद, मुआवजा और लंबित राशि पर की चर्चा

CCTV

हत्या के बाद शव को बठिंडा अस्पताल छोड़ा गया था। जिसकी सीसीटीवी भी वायरल हुई थी।

11 जून 2025 को की थी हत्या

मामले के अनुसार, 11 जून 2025 को अमृतपाल सिंह मेहरों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इंटरनेट माध्यम पर सक्रिय कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी का अपहरण किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपितों ने शव को बठिंडा में आदेश अस्पताल के पास खड़ी एक कार में छोड़ दिया था, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

यह भी पढ़ें- बैसाखी पर 1763 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, पंजा साहिब में होगा मुख्य समागम; 32 के वीजा हुए रद

तीन आरोपित पहले ही हो चुके अरेस्ट

इस मामले में शामिल अन्य तीन आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपित घटना के बाद देश छोड़कर फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदलकर कानून से बचने की कोशिश कर रहा था।

पंजाब पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच पूरी गंभीरता से की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित तक पहुंच बनाई गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की गई। पुलिस ने दोहराया कि राज्य में संगठित अपराध और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त नीति अपनाई गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा; बेटे को छोड़ने जा रहे थे स्कूल