बेटी की शादी से पहले टूटा अरमान! पाई-पाई जोड़कर जुटाई थी दहेज का सामान; बारिश में सब बर्बाद
बरनाला में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं जिससे लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। एक पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी के दहेज का सामान छत गिरने से भीग गया और पूरी तरह बर्बाद हो गया। उन्होंने सरकार और समाजसेवियों से मदद की गुहार लगाई है ताकि वे अपनी बेटी को दहेज दे सकें।

संवाद सहयोगी, बरनाला। पिछले एक महीने से हो रही बारिश के कारण पंजाब में बाढ़ जैसे हालात ने लोगों को बेघर कर दिया है, वहीं जरूरतमंद लोगों द्वारा लड़कियों को दिया गया दहेज भी घरों की छतें क्षतिग्रस्त होने से पूरी तरह बर्बाद हो गया है।
शैहना निवासी वार्ड नंबर चार निवासी शेर सिंह के पुत्र गुरमेल सिंह ने अपनी दर्दनाक कहानी सुनाते हुए कहा कि हम चार भाई मात्र ढाई विस्वा जमीन पर गुजारा कर रहे हैं, पंजाब सरकार ने कभी हमारी सुध नहीं ली। उन्होंने बताया कि लगभग 8 साल पहले उनके घर में आग लग गई थी।
उस समय उनकी बेटी की शादी के लिए तैयार किया गया दहेज, कपड़े और घर से नकदी भी जलकर राख हो गई थी। उस समय खंड विकास अधिकारी और स्थानीय पंचायत ने भी मौका देखा था। उन्होंने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उन्होंने बताया कि अब उनके भाई ने अपनी बेटी सिमर कौर की शादी कर दी थी।
घर की छत गिरने से उसका दहेज का सामान भी भीग गया। सिमर कौर की माता ने रोते हुए कहा कि हमने भट्ठे पर काम करके अपनी बेटी का दहेज तैयार किया था, वह बारिश के पानी से पूरी तरह खराब हो गया।
उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब सरकार और समाजसेवियों से गुहार लगाई कि हमारी मदद करें ताकि हम अपनी बेटी को दहेज दे सकें। इसी तरह जगसीर सिंह सीरा, शैहणा के घर की छतें बारिश के पानी से खराब हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि छतों से सीमेंट गिर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने घरों के निर्माण के लिए पंजाब सरकार से तुरंत मदद की मांग करते हैं। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार और सरकारी अधिकारियों को तुरंत जागना चाहिए और बारिश के पानी से पीड़ित इन लोगों की सुध लेनी चाहिए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।