बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सिंगर अर्जन ढिल्लों, 5 लाख रुपये देने का किया एलान
पंजाबी गायक अर्जुन ढिल्लों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है जो उनके घरों की मरम्मत के लिए दिए जाएंगे। इससे पहले भी उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के पशुओं के लिए मक्की का अचार भेजा था। अर्जुन ढिल्लों की इस पहल की पंजाब में सराहना हो रही है और भदौड़ के लोग उनके समाजसेवी कार्यों पर गर्व कर रहे हैं।

संवाद सहयोगी, बरनाला। कस्बा भदौड़ के प्रसिद्ध पंजाबी गायक अर्जुन ढिल्लों बाढ़ पीड़ितों को लगातार आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। मंगलवार उन्होंने भदौड़ कस्बे के उन बाढ़ प्रभावित परिवारों को 5 लाख रुपये की पहली किश्त देने की घोषणा की है जिनके घर जर्जर हालत के कारण गिर रहे हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गायक अर्जुन ढिल्लों ने बाढ़ पीड़ितों के पशुओं के लिए भदौड़ कस्बे से 400 क्विंटल मक्की का अचार फजिल्का और अजनाला भेजा था।
अर्जुन ढिल्लों द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उठाए जा रहे कदमों की पंजाब के लोगों द्वारा सराहना की जा रही है और भदौड़ कस्बे के लोग अर्जुन ढिल्लों के ऐसे समाजसेवी कार्यों पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
प्रसिद्ध गायक अर्जुन ढिल्लों के करीबी दोस्त डेविड सिंगला (डेवी) ने बताया कि हमारे करीबी दोस्त विक्रांत बेसिल और पूरी टीम बाढ़ प्रभावित घरों का दौरा कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार प्रत्येक जरूरतमंद घर को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।