आबकारी प्रकरण में केजरीवाल-सिसोदिया को राहत; सांसद राजिंदर गुप्ता ने बताया न्याय की जीत
राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता ने राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आबकारी नीति मामले में आप नेताओं को दोषमुक्त किए जाने के ...और पढ़ें

राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता।
HighLights
राजिंदर गुप्ता ने केजरीवाल-सिसोदिया की दोषमुक्ति का स्वागत किया।
इसे कानून के शासन और न्यायपालिका की मजबूती बताया।
न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान कर जनहित पर ध्यान दें।
हेमंत राजू, बरनाला। पंजाब से राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता ने राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में दोषमुक्त किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे कानून के शासन और न्यायपालिका की मजबूती का प्रतीक बताया।
गुरुवार को जारी अपने औपचारिक बयान में सांसद गुप्ता ने कहा कि यह फैसला पिछले दो वर्षों से चल रहे उस विवादित मामले में स्पष्टता लेकर आया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक बहस का केंद्र बना रहा। उन्होंने कहा कि न्यायालय का निर्णय इस सिद्धांत को दोहराता है कि किसी भी मामले में अंतिम फैसला साक्ष्यों और विधि सम्मत प्रक्रिया के आधार पर ही होता है।
सांसद गुप्ता ने कहा कि इस फैसले से उन लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है, जिन्होंने न्यायिक प्रक्रिया और नेतृत्व की निष्पक्षता पर विश्वास बनाए रखा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अदालतों का निर्णय सर्वोपरि होता है और सभी पक्षों को उसका सम्मान करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- गुरदासपुर पुलिसकर्मियों की हत्या: आरोपी दिलावर का बड़ा खुलासा - रणजीत और इंद्रजीत ने चलाई थी गोलियां
सीबीआई ने की मामले की जांच
आबकारी नीति से जुड़ा यह मामला केंद्रीय ब्यूरो इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा जांच के दायरे में था और इसे लेकर लगातार राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे। विपक्षी दलों ने जहां इस मामले को भ्रष्टाचार से जोड़कर सरकार पर निशाना साधा, वहीं आप नेताओं ने आरोपों को बेबुनियाद बताया था। ऐसे में अदालत के ताजा निर्णय के बाद सियासी हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें- इंटरनेट मीडिया के जरिए हथियार तस्करी; बठिंडा में युवक से 9 अवैध पिस्तौल बरामद, व्हाट्सएप चैट पर चल रहा था खेल
न्यायालों के फैसले सम्मानजनक
राजिंदर गुप्ता ने कहा कि अब समय है कि राजनीतिक विवादों से आगे बढ़कर जनहित और विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फैसले के बाद शासन-प्रशासन की प्राथमिकताएं फिर से सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की ओर मुड़ेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाएं तभी मजबूत होती हैं, जब विधिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाए और न्यायालयों के फैसलों को पूर्ण आदर दिया जाए। अंत में सांसद ने सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से अपील की कि वे निर्णय का सम्मान करें और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाएं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।