इंटरनेट मीडिया के जरिए हथियार तस्करी; बठिंडा में युवक से 9 अवैध पिस्तौल बरामद, व्हाट्सएप चैट पर चल रहा था खेल
बठिंडा में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान युवक को 9 अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए ...और पढ़ें

हथियारों के साथ पकड़ा गया आरोपी।
HighLights
बठिंडा में युवक 9 अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार।
सोशल मीडिया के जरिए हो रही थी हथियार तस्करी।
इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप चैट से जुड़ा था अवैध नेटवर्क।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े एक मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 9 अवैध पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गई हैं। इस मामले ने सोशल मीडिया के जरिए हो रही हथियार तस्करी को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।
डीएसपी संदीप सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ सरपंच निवासी गांव राजगढ़ कुबे, जिला बठिंडा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सहायक थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रिंग रोड के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पीठ पर बैग टांगे खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया, जिससे शक और गहरा गया।
तलाशी लेने पर बैग से 9 देसी रिवॉल्वर बरामद हुए, जिनमें आठ .32 बोर और एक .30 बोर का रिवॉल्वर शामिल है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- जज के नाम पर रिश्वत मामले में बिचौलिए की जमानत अर्जी खारिज, सीबीआई Court ने कहा-आरोप गंभीर

हथियारों के साथ पुलिस अधिकारी तस्करी गैंग के बारे में बताते हुए।
इंस्टाग्राम पर अज्ञात व्यक्ति के संपर्क में आया आरोपित
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का इंस्टाग्राम के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति से संपर्क हुआ था। बाद में बातचीत व्हाट्सएप पर शुरू हुई। अज्ञात व्यक्ति ने उसे मौड़ मंडी की दाना मंडी से एक बैग उठाकर बठिंडा पहुंचाने के बदले 50 हजार रुपये देने का लालच दिया था। आरोपी ने पैसे के लालच में बैग उठाया और बठिंडा पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- पंजाब के गुरदासपुर में पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी पति ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
व्हाट्सएप पर आता था डिलीवरी का स्थान
सूत्रों के अनुसार, आरोपी को व्हाट्सएप पर डिलीवरी का स्थान भेजा जाना था, लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अब व्हाट्सएप नंबर की जांच कर रही है कि वह किसके नाम पर पंजीकृत है और किस राज्य या शहर से संचालित हो रहा है।
इस घटना ने यह सवाल भी खड़ा किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क कितना सक्रिय है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
