पंजाब के होशियारपुर में टिप्पर की चपेट में आने से पूर्व सरपंच की मौत, परिवार में पसरा मातम
गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग पर शाहपुर घाटे में एक टिप्पर ने अचलपुर गांव के पूर्व सरपंच चूहर सिंह (48) को कुचल ...और पढ़ें
-1772187475600_m.webp)
टिप्पर की चपेट में आने से पूर्व सरपंच की मौत।
HighLights
पूर्व सरपंच चूहर सिंह की टिप्पर से कुचलकर मौत
गढ़शंकर-नंगल मार्ग पर शाहपुर घाटे में हुआ हादसा
पुलिस ने टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया
संवाद सहयोगी, गढ़शंकर। मुख्य मार्ग गढ़शंकर-नंगल पर गांव शाहपुर घाटे में टिप्पर ने गांव अचलपुर के पूर्व सरपंच को कुचल डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गढ़शंकर के गांव अचलपुर के पूर्व सरपंच चूहड़ सिंह (उम्र 48) निवासी अचलपुर समिति सदस्य कुलदीप सिंह के साथ गढ़शंकर से मोटरसाइकिल पर स्वार होकर वापस आपने गांव जा रहे थे।
जब वह शाहपुर घाटे में पहुंचे तो पीछे से टिप्पर ने उनके बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी और पूर्व सरपंच के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे पूर्व सरपंच की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने टिप्पर चालक इंद्रजीत सिंह व टिप्पर मालिक गगनदीप सिंह निवासी पुआंद (माछीवाड़ा) के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक गिरफ्तार कर टिप्पर को कब्जे में ले लिया है व मृतक चूहड सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों सौंप दिया है।
