राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता का दो दिवसीय बरनाला दौरा, विकास के लिए जनता से लेंगे सुझाव
राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता 19 और 20 नवंबर को बरनाला का दौरा करेंगे। वह अपने 5 करोड़ रुपये के एमपीलैड ...और पढ़ें

राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता। (फाइल फोटो)
HighLights
राजिंदर गुप्ता 19-20 नवंबर को बरनाला दौरे पर।
एमपीलैड फंड के 5 करोड़ रुपये पर जनता से सुझाव।
विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी पर जोर।
हेमंत राजू, बरनाला। विकास कार्यों की योजना बनाने में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक एवं राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजिंदर गुप्ता 19 और 20 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर बरनाला पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह अपने एमपीलैड फंड से मिलने वाली 5 करोड़ रुपये की राशि के इस्तेमाल को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
इस दौरे की खास बात यह है कि विकास कार्यों की प्राथमिकताएं केवल सरकारी कार्यालयों में बैठकर तय करने के बजाय गांवों के पंचों-सरपंचों, शहर के पार्षदों और गणमान्य व्यक्तियों के सुझावों को भी महत्व दिया जा रहा है। दौरे से पहले विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से विकास संबंधी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी भी जुटाई गई है।
यह भी पढ़ें- प्रदूषण विवाद में MP राजिंदर गुप्ता को HC से राहत, AAP से BJP में शामिल होने के बाद फैक्ट्री पर हुई थी छापामारी
विभिन्न संगठनों से करेंगे मुलाकात
बरनाला शहर और आसपास के गांवों में सड़कें, गलियां-नालियां, पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था लोगों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार, स्वास्थ्य केंद्रों में सुधार, पार्कों, खेल मैदानों और कम्युनिटी सेंटरों के निर्माण एवं विकास संबंधी सुझाव भी सामने आ सकते हैं।
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राजिंदर गुप्ता शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे।
यह भी पढ़ें- आबकारी प्रकरण में केजरीवाल-सिसोदिया को राहत; सांसद राजिंदर गुप्ता ने बताया न्याय की जीत
जरूरी विकास कार्यों की करेंगे पहचान
इसका उद्देश्य ऐसे विकास कार्यों की पहचान करना है, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।राजिंदर गुप्ता ने कहा कि बरनाला उनकी कर्मभूमि है और विकास योजनाएं लोगों की वास्तविक जरूरतों के अनुसार तैयार की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 5 करोड़ रुपये की ग्रांट का एक-एक पैसा पारदर्शिता के साथ जनकल्याण के कार्यों पर खर्च किया जाएगा। अब इस दो दिवसीय दौरे के दौरान होने वाले विचार-विमर्श के आधार पर यह तय किया जाएगा कि बरनाला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की किन समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।