Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरनाला में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों एएसआई गिरफ्तार

    बरनाला में विजिलेंस ब्यूरो ने थाना धनौला के एएसआई सुखदेव सिंह को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता जोगा सिंह ने बताया कि एएसआई ने उसके बेटे के खिलाफ दर्ज एनडीपीएस मामले में जब्त मोबाइल वापस करने के लिए रिश्वत मांगी थी। सौदा आठ हजार रुपये में तय हुआ। रिश्वत मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले सतविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

    By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 19 Aug 2025 08:22 PM (IST)
    Hero Image
    आठ हजार रिश्वत लेता एएसआई और उसका साथी गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, बरनाला। थाना धनौला के एएसआई सुखदेव सिंह और उसके साथी को विजिलेंस ने आठ हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। विजिलेंस ब्यूरो बरनाला के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जोगा सिंह निवासी बडबर ने रिश्वत मांगने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोगा सिंह के बेटे निर्मल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है। धनौला पुलिस ने उनके घर छापामारी कर तीन मोबाइल कब्जे में लिए थे, जो उसके बेटे निर्मल सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में शामिल नहीं थे।

    पुलिस से मोबाइल फोन वापस मांगे जा रहे थे। एएसआई सुखदेव सिंह ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी और सौदा आठ हजार रुपये में तय हुआ। उनके गांव के ही सतविंदर सिंह ने रिश्वत मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। उसे भी विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया।

    विजिलेंस के एएसआई सतगुर सिंह ने बताया कि पुलिस को रिश्वत देने में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले सतविंदर सिंह के खिलाफ पहले ही मध्यस्थता का मामला दर्ज किया जा चुका है। बता दें कि आरोपित थानेदार पहले भी 2023 में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया था व मामला अदालत में विचारधीन है।