Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में पुलिस को बड़ी सफलता, बंबीहा गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार; हथियार और गाड़ी भी बरामद

    बरनाला पुलिस ने बंबीहा गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें 2 पंजाब 1 दिल्ली और 1 हरियाणा से हैं। एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि गिरोह के पास से 4 पिस्तौल और एक कार बरामद की गई है। मुख्य सरगना सतनाम सिंह उर्फ सत्ती के खिलाफ पहले से ही 22 मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Sun, 24 Aug 2025 05:06 PM (IST)
    Hero Image
    बरनाला पुलिस ने बंबीहा गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार।

    हेमंत राजू, बरनाला। पंजाब के बरनाला जिले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह बंबीहा गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। संगरूर में पिछले दिनों हुई गोलीबारी के बाद बरनाला पुलिस ने गिरोह के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर उन्हें गिरफ्तार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी रविवार दोपहर एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने दी। उन्होंने बताया कि एसपीडी अशोक कुमार, डीएसपीडी राजिंदरपाल सिंह और सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके पास से 4 पिस्तौल और एक कार बरामद की।

    दो पंजाब, एक दिल्ली और एक हरियाणा से: एसएसपी

    एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने कहा कि गिरफ्तार बंबीहा गिरोह के सदस्यों में से 2 पंजाब, 1 दिल्ली और 1 हरियाणा से हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों पंजाब के सदस्य बरनाला जिले से संबंधित हैं।

    उन्होंने कहा कि इस गिरोह का मुख्य सरगना सतनाम सिंह उर्फ ​​सत्ती निवासी गली नंबर 12, सेखा रोड बरनाला है और दूसरा गुरप्रीत उर्फ ​​गुरी निवासी वार्ड नंबर 8, नजदीक बस स्टैंड भदौड़ भी बरनाला जिले से संबंधित है। तीसरा शर्ण सिंह उर्फ ​​रिंकू निवासी मकान नंबर 183, बैक साइड सिंह सभा गुरुद्वारा नई दिल्ली व चौथा दीपक सिंह निवासी सरकारी स्कूल ककहेड़ी, जिला कैथल, हरियाणा है।

    बरनाला का सत्ती 22 मामलों में नामजद

    पुलिस के अनुसार बंबीहा गैंग के बरनाला निवासी सतनाम सिंह उर्फ ​​सत्ती के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में पहले से ही 22 मामले दर्ज हैं। जिनमें से 17 मामले केवल बरनाला थाने में ही दर्ज हैं। इसके अलावा बरनाला जिले के तपा में भी एक मामला दर्ज है।

    सत्ती के खिलाफ संगरूर, मोगा, लुधियाना और मोरिंडा के थानों में एक-एक मामला दर्ज है। इन मामलों में मारपीट, लूट, अवैध हथियार, हत्या का प्रयास और प्रतिबंधित पदार्थ एक्ट के तहत दर्ज मामले शामिल हैं। उसके दूसरे साथी शर्ण सिंह उर्फ ​​रिंकू निवासी दिल्ली के खिलाफ थाना सिटी वन खन्ना में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।

    हरियाणा और भदौड़ के दो युवक इनके संपर्क में कैसे आए, यह गिरोह कैसे अस्तित्व में आया, यह गिरोह कौन सी वारदात करने वाला था, जिसकी पुलिस द्वारा गहराई से जांच की जा रही है। इन्हें माननीय अदालत में पेश कर रिमांड प्राप्त कर पुलिस और भी महत्वपूर्ण खुलासे कर सकती है।