Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महंतों ने गोद ली बच्ची का जन्मदिन मनाया

स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में महंत रजनी की तरफ से गोद ली बच्ची का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 29 Jul 2021 06:33 PM (IST)
Hero Image
महंतों ने गोद ली बच्ची का जन्मदिन मनाया

संवाद सहयोगी, तपा (बरनाला)

स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में महंत रजनी की तरफ से गोद ली बच्ची का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शहर के गणमान्यों के अलावा महंतों ने मिलकर बच्ची के जन्मदिन का केक काटने की रस्म अदा की।

रजनी महंत ने कहा कि उसकी तरफ से एक बच्ची खुशदीप कौर को गोद लिया गया है व उसकी मन से इच्छा थी कि जैसे सब लड़कों का जन्मदिन मनाते हैं वह अपनी इस बच्ची का जन्मदिन मनाएगी। महक महंत, विश्व महंत, सोनी महंत, बब्बू महंत, सुक्खी महंत, अमित जोनी बागड़िया, धर्मपाल शर्मा, दविदर दीक्षित, डा. गुरप्रीत सिंह, जगदेव सिंह, भगवंत सिंह, बाबा मोहन दास, हरदीप सेक्खों, जस्सी चट्ठा, जीवन औजला, सुरेश चंदेल, रमेश घोपा, मनी सिंह, उमेश पिका, पिटा आदि उपस्थित थे।