विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिसली जुबान : घनौरी ने भगवंत मान के लिए मांगी वोट

By JagranEdited By:
Published: Fri, 17 May 2019 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 06:26 AM (IST)

बरनाला विधानसभा हलका महलकला की पूर्व विधायक बीबी हरचंद कौर घनौरी लोकसभा हलका संगरूर से प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों के ...और पढ़ें

फिसली जुबान : घनौरी ने भगवंत मान के लिए मांगी वोट
फिसली जुबान : घनौरी ने भगवंत मान के लिए मांगी वोट

संवाद सहयोगी, बरनाला :

विधानसभा हलका महलकलां की पूर्व विधायक बीबी हरचंद कौर घनौरी ने लोकसभा हलका संगरूर से प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों के हक में छीनीवालकलां में चुनाव प्रचार कर रही थीं, इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और केवल सिंह ढिल्लों के लिए वोट मांगने की बजाए भगवंत मान को वोट के लिए कह बैठीं। इतने ही लोग उक्त भाषण पर हंसने लगे तो बीबी घनौरी भड़कते हुए लोगों को बोली इसमें हंसने वाली क्या बात है, कई बार गलती हो जाती है। जिसके बाद उक्त वीडियो बनाकर के लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया।

गौर हो कि इससे पहले जहां प्रत्याशी की जवान फिसलती सामने आ रही थी तो वहीं अब उनके हक में प्रचार करने वाले कांग्रेसी वर्कर भी इस फिसलती जुबान का हिस्सा बन गए हैं। वायरल वीडियो की भनक लगते दिया स्पष्टीकरण

पूर्व विधायक बीबी हरचंद कौर घनौरी ने अपनी फिसली जुबान को लेकर सोशल मीडिया पर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए बनाई वीडियों में लोगों से माफी मांग ढिल्लों के हक में वोट की अपील की