कांग्रेस को हराने के लिए विरोधी अपना रहे हथकंडे : डा. हर्षवर्धन
आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पंजाब में पुन सरकार बनाएगी। कांग्रेस को हराने के लिए जहां भाजपा अपनी एबीसी टीमें तैयार कर रही है वहीं शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी द्वारा भी तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, बरनाला
आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पंजाब में पुन: सरकार बनाएगी। कांग्रेस को हराने के लिए जहां भाजपा अपनी एबीसी टीमें तैयार कर रही है, वहीं शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी द्वारा भी तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल किए जा रहे हैं, कितु पंजाब के लोग कांग्रेस की लोक हितैशी नीतियों से पूरी तरह खुश हैं। यह बातें आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव व पंजाब के सह-इंचार्ज डा. हर्षवर्धन ने कहीं। वह बरनाला के कैसल रिजोर्ट में वर्करों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। हलका बरनाला से सीनियर टकसाली कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने उनका स्वागत किया।
जिला बरनाला के इंचार्ज सीता राम लांबा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। सीनियर टकसाली कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने आल इंडिया कांग्रेस के सचिव व पंजाब के सह इंचार्ज हर्षवर्धन को बरनाला विधानसभा सीट पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के योग्य नेतृत्व में जीतकर पार्टी हाईकमान की झोली में डालने का भरोसा दिलाया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह लक्की पक्खों, पार्षद धरमिदर शैंटी, सीनियर टकसाली कांग्रेसी नेता बावा सिंह चहल, सरपंच बलवीर सिंह जोधपुर, पार्षद धर्मपाल धर्मा, पार्षद परमजीत सिंह पक्खो, पार्षद जीवन कुमार, नगर कौंसिल बरनाला के पूर्व उपाध्यक्ष महेश कुमार लोटा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल बांसल नाणा, जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य बलदेव भुच्चर, पूर्व पार्षद राजू चौधरी, पूर्व पार्षद जंग सिंह, सूरत सिंह बाजवा, कृष्ण कुमार धनौला, सीनियर कांग्रेसी नेता अमरजीत सिंह काका सूच, यूथ कांग्रेस पंजाब के महासचिव अरुणप्रताप सिंह ढिल्लों, पूर्व पार्षद कमलजीत, मेजर मित्र, नाहर सिंह नाहर, राम पाल सिगला, कृष्ण कुमार चक्की वाले, पूर्व पार्षद हरप्रीत सिंह लंबू, पार्षद सुरिदर कुमार बाला, डा. उजागर सिंह मान, नीटा हंडिआया, अजय कुमार धनौला, जसविदर सिंह टीलू, सरपंच परमजीत पम्मा, गुरमीत सिंह जंगिआना आदि उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।