Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस नेता काला ढिल्लों को जिला बरनाला प्रधान बनाने की मांग

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 20 Aug 2022 04:21 PM (IST)

    बरनाला शहर की धार्मिक सामाजिक संस्थाओं व कांग्रेसी नेताओं-वर्करों ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिदर सिंह राजा वड़िग से सीनियर कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को बरनाला कांग्रेस कमेटी का जिला प्रधान बनाने की मांग की है।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता काला ढिल्लों को जिला बरनाला प्रधान बनाने की मांग

    जागरण संवाददाता, बरनाला

    बरनाला शहर की धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं व कांग्रेसी नेताओं-वर्करों ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिदर सिंह राजा वड़िग से सीनियर कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को बरनाला कांग्रेस कमेटी का जिला प्रधान बनाने की मांग की है।

    स्व. जगसीर सिंह सीरां ढिल्लों ने अपनी मेहनत से शिअद का गढ़ माने जाने वाले मालवा क्षेत्र में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी यूथ कांग्रेस के प्रधान पद पर रहते हुए जिले में अकाली दल को टक्कर देते हुए क्षेत्र के सभी गांवों में कांग्रेस पार्टी का आधार कायम किया। अब कुलदीप सिंह काला ढिल्लों भी अपने स्वभाव व मेहनत से क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं। अपाहिज गोसेवा आश्रम के प्रधान एडवोकेट प्रदीप गोयल, भट्ठा मालिक एसोसिएशन के मोती राम गर्ग, शैलर एसोसिएशन के शाम लाल चौधरी, ग्रीन ऐवेन्यू अशोक गर्ग, रामबाग कमेटी के प्रधान भारत मोदी, बरनाला स्पोटर्स क्लब के प्रधान रामपाल सिगला, प्रभु कृपा सहारा वेलफेयर क्लब के प्रधान सेवक सिंह, कमलजीत सिंह, सूरत सिंह बाजवा, नरिदर चोपड़ा, बलदेव भुच्चर, पार्षद अजय कुमार, पार्षद अजय कुमार धनौला, ब्लाक शहरी प्रधान महेश लोटा ने वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व मंत्री पवन बांसल व हलका इंचार्ज मनीश बांसल को अपील की है कि कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को जिला बरनाला का प्रधान बनाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें