Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेहत सुविधाओं में अव्वल रहा सिविल अस्पताल बरनाला

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 02 Jun 2022 06:18 PM (IST)

    पंजाब सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में सेहत विभाग द्वारा जारी की गाइडलाइन अनुसार बेहतर सेवाएं मुहैया करवाने में सिविल अस्पताल बरनाला खरा उतरा है।

    Hero Image
    सेहत सुविधाओं में अव्वल रहा सिविल अस्पताल बरनाला

    जागरण संवाददाता, बरनाला

    पंजाब सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में सेहत विभाग द्वारा जारी की गाइडलाइन अनुसार बेहतर सेवाएं मुहैया करवाने में सिविल अस्पताल बरनाला खरा उतरा है। अस्पताल ने पंजाब सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का बाखूबी पालन किया है। इसके चलते सिविल अस्पताल बरनाला पंजाब के विभिन्न जिलों को पछाड़ते हुए पंजाब में नंबर वन बन गया है। पंजाब में पहला स्थान हासिल करते हुए 60 लाख रुपये की इनामी राशि भी हासिल की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेहत विभाग बरनाला मरीजों को दी जाने वाली सेहत सेवाएं व अस्पतालों की साफ-सफाई में अग्रणी रोल अदा कर रहा है।

    सिविल अस्पताल बरनाला के एसएमओ डा. तपिदरजोत कौशल ने बताया कि कायाकल्प मुकाबलों व ईको फ्रेंडली बेस्ट अस्पताल कैटेगरी में सिविल अस्पताल द्वारा पंजाब में पहला स्थान हासिल किया। कायाकल्प मुकाबलों में सिविल अस्पताल की साफ-सफाई, बायोमैट्रिक वेस्टेज, अस्पताल के समूह स्टाफ की नालेज व समूह स्टाफ का मरीजों से व्यवहार व जो विभिन्न अन्य गाइड लाइडलाइन हैं उन्हें चेक किया जाता है जिसमें सिविल अस्पताल बरनाला खरा उतरा है। सिविल अस्पताल बरनाला में एलईडी लाइट, दफ्तरों में डबल साइड प्रिटर, सोलर सिस्टम, रेन हार्वेस्टिग सिस्टम, वाटर रिसाइकिल, बायो मेडिकल वेस्ट, साफ सफाई व विभिन्न बातों को दर्ज किया जाता है। सिविल अस्पताल बरनाला कायाकल्प व बेस्ट ईको फ्रेंडली अस्पताल कैटेगरी में सबसे अधिक अंक लेकर पहले नंबर पर आया है।