Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर कौंसिल बरनाला के प्रथम प्रधान बाऊ टेक चंद मोदी एडवोकेट का निधन

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 06 Nov 2021 06:27 PM (IST)

    सर्वहितकारी सीसे. विद्या मंदिर बरनाला के प्रधान एडवोकेट जीवन मोदी निवासी आस्था कालोनी बरनाला के पिता व नगर कौंसिल बरनाला के पहले प्रधान आरएसएस कार्यकर्ता 96 वर्षीय बाऊ टेकचंद मोदी एडवोकेट का शनिवार सुबह निधन हो गया है।

    Hero Image
    नगर कौंसिल बरनाला के प्रथम प्रधान बाऊ टेक चंद मोदी एडवोकेट का निधन

    जागरण संवाददाता, बरनाला

    सर्वहितकारी सीसे. विद्या मंदिर बरनाला के प्रधान एडवोकेट जीवन मोदी निवासी आस्था कालोनी बरनाला के पिता व नगर कौंसिल बरनाला के पहले प्रधान आरएसएस कार्यकर्ता 96 वर्षीय बाऊ टेकचंद मोदी एडवोकेट का शनिवार सुबह निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार श्रीराम बाग बरनाला के श्मशानघाट में किया गया। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे उनकी अस्थियां एकत्रित की जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला बार एसोसिएशन, शिक्षण, व्यापारिक, धार्मिक, सामाजिक, राजनितिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय बाऊ टेकचंद मोदी एडवोकेट के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। डीसी बरनाला कुमार सौरभ राज, एसएसपी अलका मीणा, एडीसी अमित बैंबी, एडीसी नवल राम, एसडीएम बरनाला वरजीत वालिया आइएएस, जीएसटी कमिश्नर तान्या बैंस आइआरएस, आइओएल ग्रुप के चेयरमैन वरिदर गुप्ता, ट्राईडेंट ग्रुप के चेयरमैन पद्मश्री राजिदर गुप्ता, बरनाला से आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, कांग्रेसी नेता भदौड़ विधायक पिरमल सिंह खालसा, अग्रवाल सभा के प्रधान व जिला इंडस्ट्री चेंबर के जिला प्रधान विजय कुमार गर्ग, इंडस्ट्री चेंबर के प्रधान राज गोयल, व्यापार मंडल बरनाला के प्रधान अनिल बांसल नाणा, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व एसडी सभा के चेयरमैन एडवोकेट शिव दर्शन शर्मा, बार एसोसिएशन बरनाला के पूर्व प्रधान एडवोकेट अभय जिदल, एडवोकेट सोम नाथ गर्ग, एसडी सभा के महासचिव व फ्लाइंग फीदर के डायरेक्टर शिव सिगला, अग्रवाल सभा के प्रधान अशोक गर्ग लक्खी गर्ग, सीनियर टकसाली कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, कौंसिल के पूर्व प्रधान व शिअद नेता संजीव शौरी, शिअद-बसपा प्रत्याशी कुलवंत सिंह कांता, शिअद कोर कमेटी सदस्य जितेंदर जिम्मी, सूर्यवंशी खत्री सभा के प्रधान सुखविदर भंडारी, आप नेता जेई अशोक जिदल, आप के मालवा नेता रजत बांसल लक्की, प्रोपर्टी एडवाइजर त्रिलोकी नाथ, आस्था कालोनी के एमडी दीपक सोनी, एडवोकेट सोहन लाल कांसल, श्रीराम बाग कमेटी के महासचिव इंजीनियर कंवल जिदल, प्रधान भारत मोदी, उपप्रधान विनोद कांसल, उपप्रधान बीरबल ठेकेदार, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अमरजीत खीपल, सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर बरनाला के प्रिसिपल डाक्टर संजीव चंदेल आदि ने शोक व्यक्त किया है।