बरनाला तपा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच जारी
बरनाला के तपा इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक दविंदर सिंह विवाहित था पर पत्नी से अलग रहता था। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था क्योंकि उसने कर्ज लिया था और बैंक ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संवाद सहयोगी, बरनाला। तपा क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव ढिल्लवां ड्रेन पर पेड़ से लटका मिलने की खबर है। परिवार के अनुसार, दविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, उम्र लगभग 32 वर्ष, विवाहित था और उसकी पत्नी काफी समय से उससे अलग रह रही थी।
वह कुली का काम करता था। उसने लगभग 50 हज़ार का कर्ज लिया था, जिसके कारण बैंक ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। इसी बात को लेकर वह परेशान था।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रमुख शरीफ खान और चौकी इंचार्ज बलजीत सिंह ढिल्लों पुलिस दल के साथ पहुंचे। उन्होंने परिवार की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई के लिए मिनी सहारा क्लब एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।