विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी से झगड़े और कथित अवैध संबंधों के तनाव में पति ने लगाई फांसी, बरनाला में केस दर्ज

Published: Sat, 10 Jan 2026 04:00 PM (IST)

बरनाला के रूड़ेके कलां में एक व्यक्ति ने पारिवारिक तनाव और पत्नी के कथित अवैध संबंधों के कारण आत्महत्या कर ...और पढ़ें

बरनाला जिले के थाना रूड़ेके कलां क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या।

बरनाला जिले के थाना रूड़ेके कलां क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या।

HighLights

  1. पारिवारिक तनाव के चलते व्यक्ति ने की आत्महत्या।

  2. पत्नी के कथित अवैध संबंधों को बताया गया कारण।

  3. पुलिस ने पत्नी संदीप कौर पर केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, बरनाला। बरनाला जिले के थाना रूड़ेके कलां क्षेत्र में पारिवारिक तनाव के चलते एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी संदीप कौर के खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए कथित रूप से मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शिकायतकर्ता तेजा सिंह निवासी पक्खो कला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका छोटा बेटा गुरलाल सिंह लगभग 11 वर्ष पहले संदीप कौर के साथ रिश्ते में जुड़ा था और उनके दो बच्चे भी हैं। शिकायत के अनुसार, पिछले कुछ समय से गुरलाल सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संदीप कौर के किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ संबंध थे, जिससे परिवार में लगातार विवाद हो रहे थे।

यह भी पढ़ें- जालंधर में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस ने दो सगे भाई गिरफ्तार

शिकायत के मुताबिक, दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद संदीप कौर अपने पैतृक गांव बच्चों सहित चली गई। इसके बाद बीती रात गुरलाल सिंह भी बिना किसी जानकारी के घर से निकल गया। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

पेड़ से लटक लगाई फांसी

शनिवार सुबह गांव में सूचना मिली कि गुरलाल सिंह ने बैरों के पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां गुरलाल का शव लटका मिला। परिजनों ने दावा किया कि पत्नी के कथित संबंधों और लगातार झगड़ों से परेशान होकर ही उसने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: न बच्चों के लिए रिश्ते आ रहे, ना घर बिक रहे... गंदे पानी से जालंधर की कॉलोनियों में बदतर हुए हालात

थाना रूड़ेके कलां की पुलिस ने शिकायत के आधार पर संदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतक पर मानसिक दबाव कितना था और क्या वाकई कथित संबंध और विवाद आत्महत्या की वजह बने।

यह भी पढ़ें- आप कार्यकर्ताओं का परगट सिंह के घर के बाहर धरना; विधायक बोले दस पर्चे कर दो, डरने वाला नहीं हूं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।