विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस ने दो सगे भाई गिरफ्तार

Published: Sat, 10 Jan 2026 03:53 PM (IST)

जालंधर पुलिस ने बड़े हेरोइन तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों, नरेश कुमार और सोनू को ...और पढ़ें

जालंधर में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस ने दो सगे भाई गिरफ्तार

जालंधर में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस ने दो सगे भाई गिरफ्तार

HighLights

  1. 1.5 किलो हेरोइन तस्करी मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार।

  2. जालंधर में बड़े हेरोइन नेटवर्क के कुल 13 आरोपी पकड़े गए।

  3. पारिवारिक रिश्तों के जरिए पूरे पंजाब में फैला था नेटवर्क।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में सक्रिय बड़े हेरोइन तस्करी नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस ने इस मामले में बलदेव नगर के नरेश कुमार और सोनू को गिरफ्तार किया है, जो आपस में सगे भाई हैं।

पुलिस ने दोनों को काजी मंडी की रहने वाली महिला तस्कर सोनिया से की गई पूछताछ के आधार पर काबू किया है, जिसके पास से पहले ही डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क लंबे समय से जालंधर और आसपास के इलाकों में सक्रिय था।

गिरफ्तार किए गए आरोपित पारिवारिक रिश्तों के जरिये नशा तस्करी को अंजाम दे रहे थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि नशा तस्करी का नेटवर्क पूरे पंजाब में फैला हुआ था। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपितों को रिमांड पर लेकर उनसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी। थाना रामामंडी की पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नेटवर्क से जुड़े बाकी आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। छापामारी की जा रही है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।