बाबा टेक सिंह धनौला बने शिअद के जिला प्रधान
संवाद सहयोग बरनाला शिअद पार्टी प्रधान पूर्व उप-मुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह के आदेश पर हुई नियुक्त। ...और पढ़ें

संवाद सहयोग, बरनाला : शिअद पार्टी प्रधान पूर्व उप-मुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल द्वारा शिअद जिला प्रधान कुलवंत सिंह कांता को जिला प्रधानगी से हटाकर बाबा टेक सिंह धनौला को शिअद के जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। शिअद नेता एनआरआई दविदर सिंह बीहला द्वारा गुरुद्वारा पातशाही नौवीं में सिरोपा पहना सम्मानित किया गया। बाबा टेक सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई सेवा तनदेही ईमानदारी से निभाएंगे।
गौर हो कि शिअद जिला प्रधान कुलवंत सिंह कांता की जिला प्रधानगी पद से हटाने से कांता ग्रुप को बड़ा झटका लगा है, वहीं दविदर सिंह बीहला के विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।