Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वास्थ्य मंत्री के आने की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे बेरोजगार कर्मचारी, बलबीर सिंह के नहीं पहुंचने पर किया प्रदर्शन

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 05:47 PM (IST)

    पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में सीमित भर्ती विज्ञापन जारी करने के विरोध में बेरोजगारों का प्रदर्शन। स्वास्थ्य मंत्री के बरनाला दौरे की खबर सुनकर बेरोजगार अस्पताल पहुंचे लेकिन मंत्री ने दौरा रद्द कर दिया। बेरोजगारों ने मंत्री के घर का घेराव करने और मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। वे आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं।

    Hero Image
    सिविल अस्पताल बरनाला में स्वास्थ्य मंत्री के रद दौरे संबंधी जानकारी देते हुए बेरोजगार कर्मचारी यूनियन के सदस्य।

    जागरण संवाददाता, बरनाला। पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर पुरुषों के सभी खाली पदों को भरने और केवल 270 पदों का विज्ञापन देकर बेरोजगारों को खुश करने की कोशिश की है। हालांकि, आयु सीमा में छूट को लेकर अनिश्चितता को लेकर बेरोजगार यूनियन अपना संघर्ष जारी रखे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार जैसे ही बेरोजगारों को यह भनक लगी कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह अपने बठिंडा दौरे से लौटने के बाद स्थानीय सिविल अस्पताल बरनाला पहुंच सकते हैं, तो यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व बेरोजगार संयुक्त मोर्चा के संयोजक सुखविंदर सिंह ढिलवां के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक बेरोजगार सिविल अस्पताल में एकत्रित हो गए।

    जहां काफी देर इंतजार करने और जानकारी जुटाने के बाद उन्होंने मीडिया को एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने बेरोजगारों के विरोध के डर से बरनाला का दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य मंत्री के घर का घेराव किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि 14 अगस्त से विभिन्न मांगों समेत आयु सीमा में छूट के लिए बेरोजगार संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में संगरूर स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने स्थायी मोर्चा लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री अपने चुनावी वादे पूरे करें। इस मौके पर करमजीत सिंह जगजीतपुरा, लखवीर मौड़, बलविंदर सिंह तपा, पलविंदर सिंह बरनाला और लखवीर सिंह लक्खा सिद्धू कलाला उपस्थित थे।