शरीर को बल प्रदान करता है महावीर आसन
। योग में महावीर आसन का विशेष स्थान है। महावीर आसन शरीर को बल प्रदान करता है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
योग में महावीर आसन का विशेष स्थान है। महावीर आसन शरीर को बल प्रदान करता है। कमजोर शरीर में यह शक्ति पैदा करता है। इस आसन के अभ्यास से मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीरिक रूप में कमजोर व्यक्ति के लिए यह एक उत्तम आसन है।
योगा कोच सारिका बताती हैं कि महावीर आसन को अलग-अलग ढंग से किया जाता है। सामान्य महावीर आसन शरीर को पुष्ट बनाता है। यह आसन मन की एकाग्रता में वृद्धि करता है। टांगों में शक्ति भरता है। इस आसन के निरंतर अभ्यास से मूत्र रोगों से भी मुक्ति मिलती है। यह आसन शरीर को जवां बनाये रखता है। पेट की बीमारियों को ठीक करने में यह आसन लाभदायक है। महिलाओं में गर्भ संबंधी शिकायतों को यह आसन ठीक करने में सक्षम है। इस आसन से शरीर में खून का प्रवाह बढ़ता है। यह आसन नस चढ़ने की तकलीफ से भी छुटकारा दिलाता है। शरीर में आने वाली हर कमजोरी को यह आसन ठीक करता है। — पंकज शर्मा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।