विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनआरआइ पति अचानक घर पहुंचा तो देखा... आशिक संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 14 Aug 2017 01:09 PM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 10:52 AM (IST)

पति के विदेश में रहने के दौरान महिला के किसी युवक से विवाहेत्तर संबंध बन गए। पति अचानक घर लौटा तो पत्नी को प्रेमी की बाहों देख भौंचक्का रह गया।

एनआरआइ पति अचानक घर पहुंचा तो देखा... आशिक संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी
एनआरआइ पति अचानक घर पहुंचा तो देखा... आशिक संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी

जेएनएन, अमृतसर। पति विदेश में रहता था, जबकि पत्नी यहां। इस दौरान पत्नी के एक युवक से प्रेम संबंध बन गए। पति यहां आया तो उसने चुपके से पत्नी का मोबाइल लिया और उसकी सारी चैटिंग देख ली। इसके बाद पति ने पत्नी से दोबारा विदेश जाने की झूठा बहाना बनाया और कुछ समय बाद फिर घर लौट आया। घर आते ही उसने देखा कि पत्नी अपने आशिक रोहित ठाकुर के साथ रंगरलियां मना रही है। मौके पर पुलिस भी पहुंची और जमकर हुड़दंग मचा।

कोट खालसा निवासी परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका एक बेटा नाइजीरिया में रहता है। उन्होंने साल 2013 में बड़े बेटे की शादी की थी। कुछ दिन बाद ही बेटा पत्नी को साथ लेकर नाइजीरिया चला गया था। कुछ समय बाद बहू ने दोबारा भारत जाने की जिद की और वहां से वापस आकर अपने मायके में रहना शुरू कर दिया। अप्रैल 2017 में बेटा घर लौट आया और बहू को उसके मायके बंगा से लाकर यहां परिजनों के साथ रहने लगा।

यह भी पढ़ें: कंपाउंडर की बहन को हवस का शिकार बनाता रहा डॉक्टर, गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा

इसके बाद बहू ने परिजनों के साथ झगड़े शुरू कर दिए। बेटे ने बहू की इच्छा के मुताबिक किराये पर मकान लेकर परिजनों से अलग रहना शुरू कर दिया। इस बीच उन्हें पता चला कि उनकी बहू का जालंधर निवासी रोहित ठाकुर से प्रेम संबंध हैं। बेटे ने बहू की चुपके से फेसबुक चैट, वाट्स एप चैट और बातें भी सुन ली थी।

यह भी पढ़ें: जगराते में आई दो बहनों को उठा ले गए युवक, बनाया हवस का शिकार

12 को था प्रेमी का जन्मदिन महिला ने बुला लिया घर

परिवार के सदस्यों को पता चला कि 12 अगस्त को उसके प्रेमी का जन्मदिन है। उनके बेटे ने कुछ दिन पहले ही 12 अगस्त को नाइजीरिया जाने की बात कही थी और पत्नी को दिखाने के लिए दिल्ली तक की ट्रेन की टिकट भी बुक करवा ली, ताकि उसकी पत्नी को यही लगे कि उसका पति अब नाइजीरिया चला जाएगा। शनिवार को उसने दिल्ली जाने का ड्रामा रचा और रात को घर पर दूर से नजर रखने लगा। रात दस बजे जैसे ही उसकी पत्नी का प्रेमी घर में घुसा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

यह भी पढ़ेंः पति की गैरमौजूदगी में आता था महिला का आशिक, झगड़ा हुआ तो उठा लिया बच्चा

प्रेमी के घर आने पर बच्ची को देती थी नींद की दवा

पता चला है कि महिला जब अपने प्रेमी को घर बुलाती थी तो अपनी चार साल की बच्ची को नींद की दवा पिलाकर सुला देती थी। हालांकि पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। कोट खालसा चौकी के इंचार्ज दविंदर सिंह ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की से दो दिन में तीन बार सामूहिक दुष्कर्म