Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में डकैती के मामले में नामजद महिला ने कोर्ट के बाहर महिला HC की कर दी पिटाई, केस दर्ज

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 06:43 PM (IST)

    अमृतसर में दलजीत कौर नामक एक महिला ने अदालत के बाहर एक महिला पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। डकैती और धोखाधड़ी के मामले में जमानत पर रिहा दलजीत कौर ने हेड कांस्टेबल महिला को पहले गिरेबान से पकड़ा और गाली-गलौज की। पुलिसकर्मी वकील और परिवार के सदस्य उसे छुड़ाने की कोशिश करते रहे। पुलिस ने दलजीत कौर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

    Hero Image
    डकैती के मामले में नामजद महिला ने अदालत के बाहर महिला एससी को पीटा

    जागरण संवाददाता,अमृतसर। पेशी भुगतने पहुंचे पति से अदालत के बाहर मिलने पहुंची दलजीत कौर नाम की महिला ने महिला पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया। डकैती और धोखाधड़ी के मामले में जेल से जमानत पर छूटी उक्त आरोपित ने हैड कॉन्स्टेबल महिला को पहले गिरेबान से पकड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच उसने गाली-गलौज भी की। वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मी, वकील और परिवार के सदस्य उसे छुड़ाने में लगे रहे। बावजूद आरोपित महिला पुलिस कर्मी को छोड़ने को तैयार नहीं थी।

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस्लामाबाद थाने के अधीन पड़ते गुरु नानक पुरा की दलजीत कौर अपने पति से मिलने अदालत के बाहर पहुंची थी। उसे पता चला कि उसके पति को पुलिस कोर्ट कॉम्प्लेक्स के भीतर ले जा चुकी है। दलजीत भी अपने परिवार के साथ वहां पहुंचने का प्रयास करने लगी। अदालत परिसर को जानेवाले रास्ते के मुख्य द्वार पर तैनात महिला पुलिस कर्मी को संदेह हुआ तो उसने दलजीत कौर को रोक लिया।

    इस पर दलजीत और महिला पुलिस कर्मी में बहस शुरू हो गई। आरोप है कि दलजीत ने महिला एचसी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उस पर हमला भी कर दिया। मौके पर मौजूद वकील, पुलिस कर्मियों और आरोपित के साथ पहुंचे परिवार के सदस्यों ने झगड़ा छुड़ाने का प्रयास किया।

    लेकिन इस दौरान दलजीत पुलिसकर्मी महिला के गिरेबान को मजबूती से पकड़ चुकी थी। उसे छोड़ नहीं रही थी। दर्जनभर लोग उसे छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे। उसे समझाया जा रहा था कि वर्दी पर हाथ डालने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। लेकिन वह नहीं मान रही थी। गाली-गलौज करती जा रही थी। किसी तरह महिला कर्मी को छुड़ाया गया।

    अन्य दो कर्मी उसे लेकर जाने लगे तो महिला ने उस पर लात घूंसों से हमला कर दिया। एएसआई करणजीत सिंह ने बताया कि दलजीत कौर को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपित के खिलाफ पहले भी हथियार के पर डकैती और गबन के आरोप में केस दर्ज किया जा चुका है। महिला जमानत पर छूटी है।