डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों की पत्नी शबनम ढिल्लों का लंदन में निधन
राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लोंं की पत्नी शबनम ढिल्लों का लंदन में निधन हो गया।
By Vipin KumarEdited By: Updated: Wed, 27 Nov 2019 03:06 PM (IST)
अमृतसर, जेएनएन। डेरा ब्यास राधा स्वामी के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की पत्नी शबनम ढिल्लों का लंदन में निधन हो गया। वह पेट की किसी बीमारी का इलाज करवाने लंदन के बेडफोर्ड अस्पताल में दाखिल थीं। वह 12 नवंबर को वहां गई थीं। सर्जरी 20 को तय थी, जो असफल रही। तब से उनकी तबीयत खराब थी।
भारतीय समय अनुसार बुधवार सुबह सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका शव डेरे लाया जा रहा है। डेरे ने बताया कि 29 नवंबर से एक दिसंबर तक दिल्ली और तीन दिसंबर को दुबई के सत्संग समय पर ही होंगे। अंतिम संस्कार उसके बाद ही होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।