Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हम यहां से नहीं जाएंगे, जो करना है कर लो', घर की छत से नीचे आते ही AAP नेता पर कर दिया हमला

    Updated: Thu, 26 Sep 2024 06:45 PM (IST)

    छेहरटा के वार्ड नंबर 77 में आप नेता दीपक खन्ना के भाई विक्की खन्ना पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। विक्की खन्ना ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर की बालकनी में खड़े थे तभी उन्होंने देखा कि तीन लड़के उनके घर के सामने एक्टिवा पर शराब पी रहे थे। उन्होंने उन्हें जाने के लिए कहा तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और हमला कर दिया।

    Hero Image
    AAP नेता पर हमला, जांच में जुटी पुलिस।

    संवाद सहयोगी, छेहरटा। वार्ड नंबर 77 के आप नेता दीपक खन्ना के भाई विक्की खन्ना पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बुधवार रात 11 बजे के करीब हमला कर दिया। जानकारी देते हुए विक्की खन्ना ने बताया कि वह बुधवार रात 11 के करीब अपने परिवार के साथ अपने घर की बालकोनी पर खड़े हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देखा कि नीचे हमारे घर के सामने तीन लड़के एक्टिवा पर दारू पी रहे थे। उन्हें जब कहा कि यह दारू पीने वाली जगह नहीं है। वे उनके घर के सामने से चले जाएं। युवकों ने कहा कि हम यहां से नहीं जाएंगे जो करना है कर लो। फिर मैं अपने घर की छत से नीचे आया तो उन तीनों लड़कों ने उनके साथ गाली गलौज कर हमला कर दिया।

    तीनों लड़कों द्वारा हमला करते देख उनके घर वाले नीचे आ गए। उन्हें पकड़ने की बहुत कोशिश की पर वह अपनी एक्टिवा छोड़ वहां से भाग निकले। तुरंत छेहरटा थाने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे छेहरटा थाने के एएसआई हीरा सिंह ने एक्टिवा को अपने कब्जे में ले लिया।

    छेहरटा थाने के एएसआई हीरा सिंह ने बताया कि विक्की खन्ना पर हमला करने वाले तीनों लड़के अपनी एक्टिवा छोड़ वहां से भाग निकले थे। एक्टिव में से मिली आरसी पर गुरु की वडाली का एड्रेस लिखा हुआ है। पते के आधार पर लड़कों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही हमला करने वाले आरोपितों को पकड़ कार्रवाई की जाएगी।