Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, गैंगस्टरों को कर रहे थे सप्लाई; तीन गिरफ्तार

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 08:10 PM (IST)

    अमृतसर पुलिस ने गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से सात पिस्तौल और सात मैगजीन बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान योद्धबीर सिंह गुरभिंदर सिंह और बेअंत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    अमृतसर में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना कैंटोनमेंट की पुलिस ने गैंग्सटरों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से सात पिस्तौल, सात मैगजीन बरामद कर केस दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी आलम विजय ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार की दोपहर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीसीपी आलम विजय, एसीपी शिव दर्शन ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान सुल्तानविंड गांव के प्लाट लक्खा सिंह निवासी योद्धबीर सिंह उर्फ योद्धा, पती मलकू की निवासी गुरभिंदर सिंह उर्फ साजन उर्फ ज्ञानी और तरसिक्का गांव निवासी बेअंत सिंह के रूप में बताई है।

    डीसीपी ने बताया कि उक्त आरोपितों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सबसे पहले योद्धबीर सिंह उर्फ योद्धा को कार में आते देख नट पीर दरगाह के पास रोका गया था। लेकिन आरोपित ने कार भगा ली। जब पुलिस ने पीछा किया तो न्यू रीयाल्टो सिनेमां के पास उसे घेर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 28 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।

    इसके बाद आरोपित की पूछताछ के बाद उसके दो उक्त साथियों को भी दबोच लिया। आरोपितों की निशानदेही पर अलग अलग जगहों से कुल सात पिस्तौल, सात मैगजीन बरामद किए गए। डीसीपी ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ पहले से केस दर्ज हैं। बेअंत सिंह पेशे के कबाड़ी है। उसके खिलाफ पहले से की मामले दर्ज हैं।

    जांच में सामने आया है कि बेअंत सिंह के खिलाफ ब्यास और वेरका थाने में असलहा एक्ट के आरोप में दो केस दर्ज हैं। गुरभिंदर सिंह पांचवीं पास है और मजदूरी करता है। जबकि जोद्धबीर सिंह के खिलाफ तरनतारन जिला के सदर थाना, सुल्तानविंड, छेहरटा और कैंटोनमेंट थाने में चार केस दर्ज है। आरोपित के खिलाफ गोलियां चलाने, हथियार तस्करी और नशा तस्करी के आरोप हैं। पुलिस को आशंका है कि जोद्ध बीर सिंह के खिलाफ स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल में भी केस दर्ज है।