पाकिस्तान में ननकाना साहिब से पंजा साहिब जाते समय तीन सिख श्रद्धालु लापता, भारतीय एजेंसियों की चिंता बढ़ी
पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन करने गए भारत के तीन सिख श्रद्धालु ननकाना साहिब से पंजा साहिब जाते समय जत्थे से बिछड़कर लापता हो गए। अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

चार दिन पहले पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ सिख जत्था।
HighLights
तीन सिख श्रद्धालु पाकिस्तान में ननकाना साहिब से लापता हुए।
लापता होने से भारतीय खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मामले की जांच मांगी।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन करने गए भारत के तीन सिख श्रद्धालु अचनक गायब हो गए। तीनों श्रद्धालु ननकाना साहिब से पंजा साहिब जाते समय अपने जत्थे से अलग हो गए। जानकारी के अनुसार तीनों श्रद्धालु ननकाना साहिब से पंजा साहिब की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान वे जत्थे से बिछड़ गए। उनके लापता होने की सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई गई है। पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से उनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि उनके लापता होने की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इनके लापता होने के बाद भारत की खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
लापता श्रद्धालुओं में जालंधर के फिल्लौर स्थित खोखेवाल गांव के रहने वाले बिक्कर सिंह (पुत्र गुरदास राम) और तरनतारन की गुरु नानक कालोनी के विक्रमजीत सिंह (पुत्र कुंदन) और हरप्रीत सिंह, पुत्र कवलजीत सिंह, वासी सुल्तानविंड अमृतसर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- 22 नवंबर को पाकिस्तान जाएगा 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, प्रकाश पर्व मनाने के लिए 6 सिखों को नहीं मिला वीजा
2340 श्रद्धालु हुए थे रवाना
ये तीनों 22 नवंबर को 2340 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गए थे। जत्थे में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गडज्ज भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार 23 और 24 नवंबर को सभी श्रद्धालु ननकाना साहिब में मौजूद थे। 25 नवंबर की सुबह जब जत्थे को पंजा साहिब के लिए रवाना होना था तो तीनों श्रद्धालु अपने निर्धारित स्थान पर नहीं मिले। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। जत्थे की वापसी पहली दिसंबर को होनी है।
यह भी पढ़ें- 'बोले सो निहाल' के जयकारों के साथ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, करतारपुर कॉरिडोर को खोलने की उठी मांग
पहले भी पाकिस्तान में रह गए कई भारतीय
धार्मिक जत्थों के साथ पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वापस नहीं लौटने के मामले नए नहीं हैं। नवंबर 2025 में 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान गई कपूरथला के गांव अमानिपुर निवासी सरबजीत कौर भी वापस नहीं लौटी थी। बाद में उसके पाकिस्तान में निकाह कर लिया।
अप्रैल 2018 में बैसाखी मनाने गए जत्थे से भी दो लोग गायब हुए थे। किरण बाला सहित कई अन्य भारतीय नागरिकों के पाकिस्तान जाकर वापस नहीं लौटने के मामले भी चर्चा में रहे हैं। कुछ मामलों में विवाह और पाकिस्तान में बसने की जानकारी सामने आई, जबकि कुछ लोगों के लापता होने की परिस्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
ऐसे मामलों के बीच यह सवाल दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी तीन श्रद्धालुओं के लापता होने के मामले की जांच की मांग उठाई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।