विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

22 नवंबर को पाकिस्तान जाएगा 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, प्रकाश पर्व मनाने के लिए 6 सिखों को नहीं मिला वीजा

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:55 PM (IST)

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के लिए 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था 22 नवंबर को पाकिस्तान रवाना होगा। एसजीपीसी द्वारा भेजे गए पासपोर्ट में से अधिकतर को वीजा मिल गया है।

श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने 22 नवंबर को पाकिस्तान जाएगा सिख श्रद्धालुओं का जत्त्था। फाइल फोटो

श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने 22 नवंबर को पाकिस्तान जाएगा सिख श्रद्धालुओं का जत्त्था। फाइल फोटो

HighLights

  1. 1822 सिख श्रद्धालु 22 नवंबर को पाकिस्तान जाएंगे

  2. गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाएंगे

  3. ननकाना साहिब सहित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे

जागरण संवाददाता, अमृतसर। प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था 22 नवंबर को पाकिस्तान रवाना होगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से भेजे गए 1828 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट में से 1822 को पाकिस्तान का वीजा मिल गया है। छह श्रद्धालुओं को वीजा नहीं मिल सका।

एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि हर वर्ष श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए भेजा जाता है। इस बार भी श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होंगे।

एडवोकेट धामी ने बताया कि वीजा प्राप्त करने वाले श्रद्धालु 21 और 22 नवंबर को एसजीपीसी कार्यालय से अपने पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जत्था 22 नवंबर को वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। वहां श्री ननकाना साहिब में प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होने के बाद श्रद्धालु विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे।

उन्होंने प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं को वीजा जारी करने के लिए भारत और पाकिस्तान सरकार का आभार जताया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जत्था एक दिसंबर को वापस भारत लौटेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।